Dubai To Punjab Gold Smuggling 11/09/2023
पंजाब

कैश ऑन डिलीवरी लेकर दुबई से अब तक कर चुके 50 KG सोने की तस्करी, तरीका जान रह जाएंगे हैरान

Dubai To Punjab Gold Smuggling: पंजाब की सीआईए-टू पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के दो मेम्बर को गिरफ्तार किया है

Sunil Shukla

Dubai To Punjab Gold Smuggling: पंजाब की सीआईए-टू पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के दो मेम्बर को गिरफ्तार किया है। सोने की तस्करी करने वाला ये गैंग दुबई तक फैला हुआ है। ये गैंग दुबई से यात्रियों के हाथों सोने का पेस्ट बनाकर उसे भारत में अपने लोगों तक पहुंचाते थे। जिसके बाद तस्करों के साथी एयरपोर्ट से यात्रियों की पहचान कर उनसे सोने का पेस्ट ले लेते हैं और उन्हें 20 हजार रुपए कैश देकर चलते बनते हैं।

दुबई में बैठा मास्टरमाइंड

पुलिस के अनुसार, उन्हें इसकी खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद ने कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर लुधियाना से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से सोने का 1 किलो 230 ग्राम पेस्ट, पांच कारतूस और देसी पिस्तौल मिले हैं। आरोपियों के अनुसार इस गैंग का मास्टरमाइंड दुबई में रहता है और दुबई से भारत आने वाले लोगों के हाथों से सोने का पेस्ट भारत भेजवाता है।

यूपी के है दोनों आरोपी 

गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों की पहचान आजाद सिंह और आशु कुमार के रूप में हुई हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव गड़ोला के रहना वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी आजाद सिंह का जीजा पुनीत सिंह और उसका साथी परविंदर सिंह भी इस गैंग का अहम हिस्सा है। पुनीत सिंह और उसका साथी परविंदर सिंह दोनों फिलहाल दुबई में ही रहते हैं। पुलिस ने उनको भी केस में नामजद कर लिया है।

पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी 

इस पूरी कार्यवाही के बारें बात करते हुए पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सूचना के आधार पर जालंधर बाइपास के पास सीआईए टू की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान ही सीआईए टू की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को इनके पास से सोने का 1 किलो 230 ग्राम पेस्ट, पांच कारतूस और देसी पिस्तौल मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में सोने के पेस्ट के रूप में चल रही इस तस्करी पता चला। दोनों आरोपियों से पुलिस को बताया कि उनका कान सिर्फ एयरपोर्ट पर यात्रियों से पेस्ट के रूप में सोना लेना और उन्हें 20 हजार रुपए देना था। पहचान के लिए उन्हें व्हाट्सएप पर यात्रियों की फोटो भेज दी थी। पुलिस को आरोपियों ने ये भी बताया कि पेस्ट होने के कारण सोने को मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी। पुलिस की जानकारी के अनुसार आरोपी ने पेस्ट के रूप में अब तक लगभग 50 किलो सोने की तस्करी कर चुके हैं।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals