IPL 2023: This female cricketer congratulated Arjun Tendulkar, has been a special relationship 17/04/2023
Sports News

IPL 2023: इस महिला क्रिकेटर ने दी अर्जुन तेंदुलकर को बधाई, रहा है खास रिश्ता

IPL 2023, MI vs KKR: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया।

Sunil Shukla

IPL 2023, MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों की झड़ी लग गई। इसी कड़ी में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि- ‘बधाई अर्जुन’।

अर्जुन तेंदुलकर के साथ है खास रिश्ता

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट का अर्जुन तेंदुलकर के साथ खास रिश्ता है। वह उन्हें बचपन से जानती हैं। डेनियल और अर्जुन लंबे समय से दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। डेनियल अर्जुन की गेंदबाजी की प्रशंसक हैं। उन्होंने 2020 में कहा था कि अर्जुन की गेंदबाजी में लगातार सुधार हो रहा है और उसे खेलना मुश्किल हो रहा है।

डेनियल साल 2022 में अर्जुन के साथ लंच पर भी गई थी। इसके बाद दोनों ने याट का भी आनंद लिया था। इसका फोटो डेनियल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। जब अर्जुन तेंदुलकर छोटे थे तब उन्होंने लॉर्ड्स में डेनियल के साथ प्रेक्टिस भी की थी।

विराट कोहली को कर चुकी हैं प्रपोज

डेनियल व्याट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और भारतीय क्रिेकेटर्स को भी फॉलो करती हैं। उन्होंने 2014 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को शादी तक के लिए प्रपोज़ कर दिया था। ये वाक्या 2014 में बांग्लादेश में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के दौरान हुआ था। हालांकि कोहली ने उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया था क्योंकि वे अपने खेल में व्यस्त थे।

अपनी महिला पार्टनर से की सगाई

बता दें कि डेनियल व्याट ने हाल ही में अपनी महिला पार्टनर जॉर्जी हॉज के साथ सगाई की है। व्याट ने अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जी हॉज को किस करते हुए सगाई की अंगूठी की फोटो शेयर की थी। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया- माइन फॉरेवर। डेनियल व्याट इंग्लैंड के लिए 102 वनडे और 143 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं।

कैसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू ?

अर्जुन तेंदुलकर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। वे साल 2021 के सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन उन्हें पिछले 2 सीजन में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जुन को इस सीजन में मुंबई ने आखिरकार मौका देने का फैसला किया। कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने सिर्फ दो ओवर ही किए। इसमें अर्जुन ने 17 रन दिए। उनकी गेंद में रफ्तार और मिश्रण देखने लायक था।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals