Wall Street Journal reporter detained in Russia on espionage charges 30/03/2023
Bharat

रूस में 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' का रिपोर्टर जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया गया

रूस की खुफिया एजेंसी ने एक बयान में कहा, "गेर्शकोविच पर अमेरिका सरकार के हित पूरे करने के लिए जासूसी करने का संदेह है"

Sunil Shukla

रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने कहा कि उसने 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को जासूसी के आरोप में येकातेरिनबर्ग में हिरासत में लिया है. इंटरफैक्स समाचार सेवा ने गुरुवार को यह खबर दी. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, एफएसबी के रूप में जानी जाने वाली सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा है कि, इवान गेर्शकोविच पर "अमेरिका सरकार के हित पूरे करने के लिए जासूसी करने का संदेह है." अमेरिकी रिपोर्टर ने "रूसी मिलिट्री-इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के उद्यमों में से एक की गतिविधियों के बारे में एक स्टेट सीक्रेट जानकारी एकत्र की."

अखबार की ओर से इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है. गेर्शकोविच पहले 'एजेंस फ्रांस-प्रेसे' (एएफफी) और 'द मॉस्को टाइम्स' के रिपोर्टर थे.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals