Viral: The bottle of Scotch was filled at the time of checking at the airport, but half was returned 30/03/2023
Bharat

Viral: Airport पर चेकिंग के वक्त भरी थी Scotch की बोतल, पर वापस मिली आधी

हाल ही में सामने आया यह मामला यूनाइटेड एयरलाइंस का है, जिसमें ट्रेवल कर रहे एक शख्स के ट्वीट ने सामान की सेफ्टी को लेकर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर शख्स के सामान के साथ चेकिंग के बाद क्या हुआ चलिए जानते हैं.

Sunil Shukla

जब भी हम फ्लाइट से ट्रेवल कर रहे होते हैं, तो ज्यादा सामान होने पर अक्सर हम बैग को चेक इन कर लेते हैं. इस बात को लेकर पूरी तरह निश्चिंत भी हो जाते हैं कि, सामान सुरक्षित रहेगा, पर इस खबर को पढ़ने के बाद यकीनन आपका कॉन्फिडेंस भी हिल सकता है. दरअसल, मामला यूनाइटेड एयरलाइंस का है, जहां ट्रेवल कर रहे एक शख्स के ट्वीट ने सामान की सेफ्टी को लेकर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर शख्स के सामान के साथ चेकिंग के बाद क्या हुआ चलिए जानते हैं

चेक इन के वक्त भरी थी बोतल, मिली खाली 

दरअसल, मामला यह है कि एक शख्स जो यूनाइटेड एयरलाइन से ट्रेवल कर रहा था, उसने एक एक्सपेंसिव स्कॉच की बोतल अपने बैग में रखी थी, जिसे चेक इन कर दिया था, लेकिन जब सफर पूरा होने के बाद उसे उसका बैग मिला, तो बोतल पूरी भरी हुई नहीं थी, बल्कि एक तिहाई खाली थी. हैरानी की बात ये है कि, बोतल कहीं से भी लीक नहीं हो रही थी. जब उस बोतल को बैग में रखा गया था, तब वो सील्ड पैक थी. इस घटना से गुस्साए शख्स ने इस पूरे मामले पर ट्वीट करके बैगेज हैंडलर्स को चोर कहा है.

लापरवाही देख नेटिजंस का फूटा गुस्सा

इस ट्वीट को 'Though it to be not written down' नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस ट्वीट पर यूनाइटेड एयरलाइन ने जवाब देते हुए इस पूरे मामले पर खेद जताया और इस मामले को रिपोर्ट करने का आश्वासन भी दिया. कई कमेंट्स में ऐसे बैगेज हैंडलर्स को लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखी, तो कुछ ने कहा कि, बोतल का डीएनए स्वैब लेकर चोरी करने वाले को पकड़ा जाए. एक ने लिखा, 'चोरों का टेस्ट काफी अच्छा था.'पहली बार नहीं हुआ है ऐसा

एयरपोर्ट पर लगेज से चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है. कहते हैं कि जिप वाले बैग्स से अक्सर सामान चोरी होता है, क्योंकि उन्हें आसानी से खोला जा सकता है, इसलिए अगली बार जब आप कहीं ट्रेवल कर रहे हों और बैग में कीमती सामान हो तो ऐसे बैग का इस्तेमाल करें, जिसे खोलाना आसान न हो. वरना पता है न कुछ भी हो सकता है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals