US Army Helicopters Crash: Two US Army helicopters crash during training in Alaska  28/04/2023
Bharat

US Army Helicopters Crash: अलास्का में ट्रेनिंग के दौरान अमेरिकी सेना के दो हेलिकॉप्टर क्रैश

अलास्का में ट्रेनिंग से लौटते समय अमेरिकी सेना के दो हेलिकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हो गए।

Sunil Shukla

अलास्का में ट्रेनिंग से लौटते समय अमेरिकी सेना के दो हेलिकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हो गए। इस साल अमेरिका में सैन्य हेलिकॉप्टरों के क्रैश होने की ये दूसरी घटना है।

अमेरिकी सेना अलास्का के प्रवक्ता जॉन पेनेल के अनुसार, प्रत्येक हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पेनेल ने कहा कि उनके पास तुरंत कोई अन्य जानकारी नहीं है जो वह इसमें शामिल लोगों की स्थिति के बारे में साझा कर सके।

अमेरिकी सेना के अधिकारियों के मुताबिक, वे मामले की जांच कर रहे हैं और अधिक विवरण उपलब्ध होने पर जारी किया जाएगा। उधर, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स के प्रवक्ता ऑस्टिन मैकडैनियल ने भी घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है।

फरवरी में भी हेलिकॉप्टर हुआ था हादसे का शिकार

अलास्का स्टेट ट्रूपर्स के एक प्रवक्ता ऑस्टिन मैकडैनियल के मुताबिक, इसी साल फरवरी में एक अपाचे हेलिकाप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसमें दो सैनिक घायल हो गए थे।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals