Tech Layoffs: Computer maker Dell will also lay off 6,650 people. 06/02/2023
Bharat

Tech Layoffs: कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी डेल भी 6,650 लोगों को नौकरी से निकालेगी

बीते कुछ महीनों के दौरान टेक सेक्टर ने काफी छंटनी देखी है, जिसमें डेल के कई प्रतिस्पर्धी कंपनियां भी शामिल हैं.

Sunil Shukla

टेक कंपनियों में छंटनी की होड़ के बीच अब डेल (Dell Technologies Inc.) ने भी हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर ली है. इसके पहले HP, IBM और सिस्को ने छंटनी का ऐलान किया था.

'बाजार का दबाव महसूस कर रहे हैं'

कंपनी को-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ क्लार्क ने एक मेमो में लिखा है कि - कंपनी बाजार की स्थितियों को महसूस कर रही है. कंपनी करीब 6650 लोगों की छंटनी कर रही है. कंपनी के एक प्रवक्ता के मुताबिक ये संख्या ग्लोबल वर्कफोर्स का 5% है

डिमांड में आई तेज गिरावट

महामारी के दौरान PC बूम के बाद, डेल और दूसरे हार्डवेयर बनाने वाली कंपनियों ने डिमांड में तेज गिरावट देखी. इंडस्ट्री एनाल्सिट IDC का कहना है कि शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि पर्सनल कंप्यूटर शिपमेंट 2022 की चौथी तिमाही में तेज गिरावट आई. डेल जैसी कंपनियों ने बड़ी गिरावट देखी जो कि साल 2021 में इसी अवधि के मुकाले 37% थी. डेल की कुल कमाई में PC का हिस्सा 55% है.

क्लार्क ने कर्मचारियों से कहा कि पिछली लागत-कटौती के कदम, जिसमें भर्ती पर रोक और यात्रा की सीमा शामिल है, अब काफी नहीं है, प्रवक्ता ने कहा कि डिपार्टमेंट की रीस्ट्रक्चरिंग, नौकरी में कटौती के साथ, दक्षता को चलाने के मौके के रूप में देखा जाता है.

टेक कंपनियों में जोरदार छंटनी

बीते कुछ महीनों के दौरान टेक सेक्टर ने काफी छंटनी देखी है, जिसमें डेल के कई प्रतिस्पर्धी कंपनियां भी शामिल हैं. पर्सनल कंप्यूटर बाजार की दूसरी बड़ी कंपनी HP ने भी नवंबर में 6,000 कर्मचारियों की कटौती की घोषणा की. सिस्को (Cisco Systems Inc.) और IBM (International Business Machines Corp.) में से हर एक ने कहा कि वो करीब 4,000 कर्मचारियों की छंटनी करेंगे. कंसल्टिंग फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस इंक के अनुसार, टेक सेक्टर ने 2022 में 97,171 नौकरियों में कटौती की घोषणा की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 649% ज्यादा है.

छंटनी के बाद, राउंड रॉक, डेल के लिए हेडकाउंट बीते 6 साल में सबसे कम होगा. कर्मचारियों की संख्या जनवरी 2020 के मुकाबले करीब 39,000 कम होगी. कंपनी के केवल एक-तिहाई कर्मचारी अमेरिका में रहते हैं.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals