Surya Grahan Chandra Grahan October 2023 
Bharat

सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का गवाह बनेगा अक्टूबर का महीना, भारत में नहीं आएगा नजर

Surya Grahan Chandra Grahan October 2023: अक्टूबर महीने में अद्भूत खगोलीय घटना घटित होने वाली है। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण होगा।

News Desk

Surya Grahan Chandra Grahan October 2023: अक्टूबर महीने में अद्भूत खगोलीय घटना घटित होने वाली है। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। वलयाकार सूर्यग्रहण में सूर्य आग की रिंग की तरह दिखाई देगा। इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य के आगे से निकलता है। इसलिए वह छिप जाता है। हालांकि भारत में यह नजर नहीं आएगा। यह दुर्लभ सूर्यग्रहण मेक्सिको, यूएस और दक्षिण अमेरिका में देखने को मिलेगा।

रिंग के आकार जैसी आकृति आएगी नजर

14 अक्टूबर को दिखने वाला सूर्यग्रहण वलयाकार होगा। इस स्थिति में चंद्रमा धरती से काफी दूर होते हुए भी सूर्य के बीच में आता है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण के विपरीत होता है। इस स्थिति में यह सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता है। इसके कारण आसमान में एक रिंग जैसी आकृति बन जाती है। यह सूर्य का अंग होती है इसलिए यह एकदम अलग नजर आती है।

28 अक्टूबर को दिखेगा चंद्रग्रहण

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार 14 अक्टूबर को यह सूर्यग्रहण सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर दिखेगा। उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के बहुत से हिस्सों में लोग सूर्य को हल्का देख पाएंगे। सूर्यग्रहण के अलावा 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण भी होगा। जो पूर्वी अमेरिका, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।

विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

सूर्यग्रहण को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने कहा कि इसे देखने के लिए विशेष प्रकार के चश्मों का ही इस्तेमाल करें। चमकदार सूर्य को बिना किसी सुरक्षा के देखना खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही फोटाग्राफी करते समय सौर फिल्टर का इस्तेमाल करें नहीं तो आंखों को नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि कुछ लोग इसे देखने के लिए धूप के चश्मे का इस्तेमाल करते हैं जो कि सही नहीं है।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals