Story of Aditya Khemka, Founder of CP Plus 27/05/2023
Bharat

CP Plus के फाउंडर आदित्य खेमका की कहानी:2007 में CCTV कैमरा बेचना शुरू किया, 2025 तक 5000 करोड़ टर्नओवर का टारगेट

सलमान खान का एक ऐड है। जिसमें वे बस में ट्रैवल कर रहे होते हैं। इसी दौरान एक शख्स एक बुजुर्ग का पॉकेट मार लेता है। फौरन सलमान बोल पड़ते हैं- ‘कमॉन बबुआ, प्लीज लौटा दो अंकल जी का बटुआ।’ वह शख्स कहता है- महाराष्ट्र पुलिस यानी MP, दिल्ली पुलिस यानी DP… कौन हो तुम? सलमान बस में ऊपर लगे CCTV को दिखाते हुए जवाब देते हैं- ना MP, ना DP, CP प्लस…अब ऊपरवाला चलती ट्रेन और बस में भी सब कुछ देख रहा है।

Sunil Shukla

ये ऐड है दुनिया की टॉप सिक्योरिटी और सर्विलांस कंपनियों में शुमार CP Plus का। आज Unicorn Dreams with कुशान अग्रवाल' में हमारे साथ हैं CP Plus के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य खेमका। बातें CP Plus की शुरुआत, जर्नी और कामयाबी के शिखर तक पहुंचने की। तो चलिए शुरू करते हैं…

कुशान: CP PLUS की शुरुआत कब और कैसे हुई? इस नाम के पीछे आपकी क्या सोच थी?

आदित्य खेमका: 2007 में हमने सिक्योरिटी और CCTV प्रोडक्ट में एंट्री ली थी। तब हमारा काम था प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी को डिस्ट्रीब्यूट करना। हमारी कोशिश थी कि जो भी फ्यूचर टेक्नोलॉजी हैं, उन्हें पहले भारत में शुरू किया जाए।

उस वक्त कैमरे का मार्केट बेसिक स्टेज में था। कैमरे की टेक्नोलॉजी बहुत लक्जरी थी। फुटेज रिकॉर्ड करने की डिवाइस भी नहीं बनी थी। हमने रियलाइज किया कि इस फील्ड में काम करने के लिए काफी स्कोप है, लिहाजा खुद का ब्रांड शुरू करना चाहिए।

इसके बाद 2008 में CP PLUS की शुरुआत हुई। CP UK का एक ब्रांड है, हमने उसी तर्ज पर अपने ब्रांड का नाम CP PLUS रखा। CP यानी कॉस्ट एंड फरफॉर्मेंस, जैसा कि हर कंज्यूमर सस्ते दाम में बेस्ट परफॉर्मेंस चाहता है।

कुशान: CP PLUS अभी दुनिया की टॉप-3 सर्विलेंस इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स में से एक है। एक डिस्ट्रीब्यूटर से मैन्यूफैक्चरर्स बनने की जर्नी कैसी रही?

आदित्य खेमका: बहुत ही दिलचस्प जर्नी रही है। जब हमने इस फील्ड में रिसर्च शुरू किया, इसकी टेक्नोलॉजी और मार्केट स्टडी की, तो बहुत सी चीजों के बारे में पता चला। मसलन इसकी मदद से लोगों की लाइफ सेव कर सकते हैं। उनकी संपत्ति की सुरक्षा कर सकते हैं। इससे इस फील्ड में हमारा पैशन बढ़ता गया।

शुरुआत में सबसे मुश्किल टास्क था, ऑर्गेनाइजेशन का माइंड सेट चेंज करना। यानी डिस्ट्रीब्यूटर से मैन्यूफैक्चरर बनना। हमारे एम्पलॉइज ने खुद को इसके हिसाब से ढाला और कंपनी को आगे बढ़ाया। आज हम मार्केट बेहतर पोजिशन पर हैं। भारत में हमारा मार्केट शेयर करीब 50% तक है।

कुशान: CP PLUS कस्टमर्स तक पहुंचने के लिए क्या-क्या स्ट्रैटेजी अपनाता है?

आदित्य खेमका: हमने जब बिजनेस शुरू किया था, तब यह मार्केट बहुत ही अनऑर्गेनाइज्ड था। हर सेगमेंट में। चाहे डीलर हों, डिस्ट्रीब्यूटर हों या फिर मैन पावर। हमने इस मार्केट को क्रिएट करने और बेहतर इकोसिस्टम तैयार करने के लिए बहुत काम किया।

हमने रियलाइज किया कि इंडस्ट्री में एजुकेशन और ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। इसके लिए हमने एक रिटायर्ड आर्मी जनरल को हायर किया। वे हर दिन मल्टीपल लोकेशन पर ट्रेनिंग देते रहते हैं। इससे हमें बहुत बेनिफिट मिला।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals