Smoke Bomb Japan: What is a smoke bomb, the attack on Japan's Prime Minister Fumio Kishida 15/04/2023
Bharat

​Smoke Bomb Japan: क्या होता है स्मोक बम, जापान के प्रधामंत्री फुमियो किशिदा पर इसी से हुआ हमला

What Is Smoke Bomb: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक स्मोक बम के जरिए हमला किया गया है। इस हमले में वह सुरक्षित हैं। सुरक्षाबलों ने उन्हें बम फटने से पहले ही निकाल लिया था। हमलावर दूसरा बम फेंक पाता उससे पहले ही आसपास खड़े लोगों और सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया।

Sunil Shukla

​जापान के प्रधानमंत्री पर हमला

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर शनिवार को स्मोक बम (Smoke Bomb) से हमला हुआ। इस हमले में वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमले के तुरंत बाद उन्हें रेसक्यू कर लिया गया। हमलावर ने एक स्मोक बम उन पर फेंका जो एक तेज आवाज के साथ फटा। इस घटना के बाद से अफरातफरी मच गई। कई सुरक्षाबलों ने मिल कर संदिग्ध को पकड़ा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वाकायामा में फुमियो किशिदा बंदरगाह का निरीक्षण करने पहुंचे थे, और यहां उनका भाषण होना था।

​क्या होता है स्मोक बम

स्मोक बम एक ऐसा बम होता है, जो धुआं पैदा करता है। इस बम से आमतौर पर ऐसा धमाका नहीं होता जो किसी को शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाए। हालांकि कई बार इसका धुआं आंख और फेफड़े के लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह बम एक पाइप की तरह दिख रहा था।

​क्या होता है स्मोक बम का इस्तेमाल

स्मोक बम रंगीन और सफेद दोनों ही तरह के हो सकते हैं। सुरक्षाबलों की ओर से इनका इस्तेमाल छिपने और दुश्मनों को कनफ्यूज करने के लिए होता है। इसके अलावा रंगीन स्मोक बम से रेसक्यू और हमले जैसे जुड़े कई तरह के सिग्नल दिए जाते हैं।

​पाइप जैसी दिखने वाली चीज फेंकी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने संदिग्ध को कुछ फेंकते हुए देखा। जिसके बाद धुआं निकल रहा था। वहीं दूसरे ने कहा कि इसके बाद एक धमाका देखने को मिला। इस घटना का वीडियो आया है जिसमें दिख रहा है कि भीड़ में से संदिग्ध ने पाइप जैसी दिखने वाली कोई चीज प्रधानमंत्री की तरफ फेंकी, जिसके बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए।

​तेज आवाज के साथ हुआ धमाका

भीड़ में खड़े लोगों और सुरक्षाबलों ने संदिग्ध को पकड़ा। इस दौरान उसके हाथ में एक और बम था। जब लोग उसे पकड़ रहे थे, तभी पहला बम तेज आवाज के साथ फटा। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि यह एक स्मोक बम था जिससे सिर्फ धुआं हुआ। वहीं सुरक्षाबलों ने जब उसे गिरा दिया तो उसके हाथ से दूसरा बम छूट गया। इसके बाद उसे तुरंत खींच कर दूर ले जाया गया।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals