Shifting the Asia Cup to this country is a better option, former Pakistani all-rounder Abdul Razzaq surprised by saying this 07/02/2023
Bharat

एशिया कप को इस देश में शिफ्ट कर देना ही बेहतर विकल्प, पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने ऐसा कहकर चौंकाया

शिया कप (Asia Cup) की मेजबानी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच घमासान शुरू हो गया है. एक ओर जहां भारत पाकिस्तान (IND vs PAK) में जाकर एशिया कप नहीं खेलना चाहता है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान चाहता है कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान में हो

Sunil Shukla

शिया कप (Asia Cup) की मेजबानी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच घमासान शुरू हो गया है. एक ओर जहां भारत पाकिस्तान (IND vs PAK) में जाकर एशिया कप नहीं खेलना चाहता है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान चाहता है कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान में हो. वैसे, हाल ही में हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल के मीटिंग में ये बात सामने आई है कि एशिया कप की मेजबानी यूएई (Asia Cup in UAE) कर सकता है. जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेग मियांदाद ने इसपर नाराजगी जताई थी जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर अश्विन और पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया था. वहीं, अश्विन का मानना है कि इसबार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को मिलनी चाहिए. 

अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने एशिया कप की मेजबानी पर अपनी राय दी है. जियो न्यूज के साथ बात करते हुए अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि 'क्रिकेट की बढ़ोत्तरी के लिए एशिया कप को दुबई शिफ्ट कर देना चाहिए'. 

पाकिस्तानी पूर्व ऑलराउंडर ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'यह क्रिकेट के लिए और इसकी बढ़ोत्तरी के लिए अच्छा होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच सिर्फ आईसीसी टुर्नामेंट में होते हैं. यदि एशिया कप का आयोजन दुबई में होता है तो यह एक अच्छा विकल्प होगा. जोकि क्रिकेट और क्रिकेट की बढ़ोत्तरी के लिए अच्छी बात होगी. यदि आप इसके बारे में अच्छा नहीं सोचेंगे तो क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं होगा. दोनों बोर्ड के मेंबर को इस मुद्दे पर बात करनी होगी और इसको लेकर सही फैसला करना होगा. जिससे एशिया कप का विवाद खत्म हो सके'. 

बता दें कि एशिया कप सितंबर में होना और इसकी मेजबानी को लेकर फाइनल फैसला ACC Meeting के अगले मीटिंग में होना है

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals