Online Gaming Shares 12/07/2023
Bharat

28 फीसदी जीएसटी से धड़ाम हुए ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के शेयर, ये स्टॉक 22 फीसदी तक गिरा

50वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की कंपनियों पर 28% जीएसटी लगाया गया है. इसके असर से आज शेयर बाजार में गेमिंग कंपनियों के शेयर औंधे मुंह नीचे गिरे हैं.

Sunil Shukla

जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए 28 फीसदी जीएसटी का ऐलान क्या किया, भारतीय शेयर बाजार में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय ऑनलाइन गेमिंग फर्म्स नजारा टैक्नोलॉजीस, ऑनमोबाइल ग्लोबल और डेल्टा कॉर्प में तेज गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को शेयर बाजार में इन ऑनलाइन गेमिंग फर्म्स के शेयरों में जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

क्या कहते हैं गेमिंग इंडस्ट्री के जानकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कल जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि इस फैसले को राज्यों के साथ बातचीत के बाद लिया गया है और सरकार की गेमिंग इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाने की कोई मंशा नहीं है. इसके बावजूद गेमिंग इंडस्ट्री के कई प्रतिनिधियों का कहना है कि ये 28 फीसदी जीएसटी कंपनियों की कमाई को खा जाएगा.

जानिए नजारा टेक्नोलॉजीस ने क्या कहा

नजारा टेक्नोलॉजीस ने कहा है कि ये 28 फीसदी टैक्स केवल कंपनी के स्किल बेस्ड रियल मनी गेमिंग सेगमेंट पर लागू होगा. ये उनके वित्त वर्ष 2023 के कुल कंसोलिडेटेड राजस्व का 5.2 फीसदी योगदान देता है. कंपनी ने ये भी कहा कि इसने टैक्स बढ़ने के फैसले का कंपनी पर क्या असर होगा, इसका अनुमान लगा लिया है.

किस कंपनी में कितनी है गिरावट

नजारा टेक्नोलॉजीस के शेयर 14.2 फीसदी की गिरावट के साथ दिखाई दे रहे थे और फिलहाल 677.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. ऑनमोबाइल ग्लोबल के शेयर 8.9 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और इस समय 76.40 रुपये प्रति शेयर के पर दिखाई दे रहे हैं. सबसे ज्यादा 22.70 फीसदी की गिरावट डेल्टा कॉर्प के शेयरों में देखी जा रही है और ये 190.70 रुपये प्रति शेयर के रेट पर है. हालांकि इस साल में अब तक नजारा टेक्नोलॉजीज में 21.6 फीसदी और डेल्टा कॉर्प में 15.9 फीसदी की उछाल देखी गई थी पर आज की गिरावट में इनकी तेजी हवा हो गई है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals