Sawan has started from today: this time 8 Mondays will fast 04/07/2023
Bharat

आज से हो गई सावन की शुरुआत:इस बार 8 सोमवारी करेंगे व्रती, 19 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। हिंदू धर्म में सावन महीने का बहुत महत्व है। आज से सावन महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही पटना के सारे शिवालय चुके हैं। सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखने को मिल रही है। सभी भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हैं ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो जाए।

Sunil Shukla

इस बार सावन महीने में दुर्लभ संयोग

इस बार सावन महीने में दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस साल का सावन महीना 59 दिनों का होगा। पंचांग के अनुसार, 19 साल बाद ऐसा योग बन रहा है। इस बार आठ सोमवार व्रत होंगे। दो पूर्णिमा और दो अमावस्या की भी पूजा होगी। पंडित अजय कुमार पांडे ने बताया कि इस साल का सावन दो महीने का है। इस एक अधिक मास को हिंदू धर्म में पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। यह विष्णु भगवान का खास एक महीना होता है।

आज से हो गई शुद्ध सावन की शुरुआत

हिंदी पंचांग के अनुसार हर तीन साल के बाद एक अधिकमास महीना होता है जिसे मलमास भी कहते हैं। यह अधिक मास श्रावण महीने में काफी अरसे के बाद इस बार लग रहा है। शुद्ध सावन की शुरुआत आज से हो चुकी है, जो की कृष्ण पक्ष में पड़ रहा है और 17 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद 18 जुलाई से अधिकमास महीने की शुरुआत हो जाएगी, जिसे सावन ही कहा जाएगा। 16 अगस्त को अमावस्या के साथ अधिकमास महीना खत्म होगा। इसके बाद शुक्ल पक्ष में शुद्ध सावन 17 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त को पूर्णिमा के साथ समाप्त हो जाएगा।

10 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी

सावन का पहला सोमवारी 10 जुलाई को होगा और आखिरी सोमवारी 28 अगस्त को पड़ेगा। इस बार सावन के पहली सोमवारी का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। सावन की सोमवारी कुंवारी लड़कियां विद्या और पति की लालसा में, नौजवान या स्त्री अपने धन-दौलत, बाल-बच्चे और सुहाग की रक्षा के लिए, बूढ़े लोग मोक्ष की प्राप्ति के लिए करते हैं।

सावन के आठ सोमवारी

  • 10 जुलाई: प्रथम सोमवार

  • 17 जुलाई: हरियाली अमावस्या व दूसरा सोमवार

  • 24 जुलाई: तीसरा सोमवार

  • 31 जुलाई: चतुर्थ सोमवार, प्रदोष व्रत

  • 7 अगस्त: पांचवां सोमवार

  • 14 अगस्त: छठा सोमवार व सोम प्रदोष व्रत

  • 21 अगस्त: सातवां सोमवार,नाग पंचमी

  • 28 अगस्त: आठवां व अंतिम सोमवार

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals