Ranchi-Patna Vande Bharat train has left from Ranchi to Patna 27/06/2023
Bharat

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के लिए रवाना हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोपाल से हरी झंडी दिखाई

Sunil Shukla

ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। वंदे भारत जैसे ही रांची स्टेशन से खुली लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए। ट्रेन में सफर कर रहे लोग काफी खुश दिखे। यात्रियों ने कहा कि हमारा इंतजार खत्म हुआ। ऐसा लग रहा है, जैसे ट्रेन नहीं फ्लाइट में बैठे हैं।

वंदे भारत को पायलट के बालमुचू चला रहे हैं। उनके साथ लोको पायलट मनोज कुमार हैं। इस ट्रेन के मैनेजर अशोक पांडेय हैं।

इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिरकत की। साथ ही परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, जेएमएम सांसद महुआ माजी, बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद अन्नपूर्णा देवी भी रांची रेलवे स्टेशन पहुंचीं। रांची रेलवे स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

10से 12वीं तक के छात्र कर रहे यात्रा

दे भारत में अलग-अलग स्कूल के 100 छात्र भी यात्रा कर रहे हैं। 100 बच्चों में 10वीं से 12वीं तक के छात्र शामिल हैं। इनमें रांची से 10, मेसरा से 30, कोडरमा से गया जंक्शन तक सैनिक स्कूल के 50 छात्र शामिल हैं।

इनमें से कई ने प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग बनाई है। इनका कहना है कि मोदी इनके रोल मॉडल है। ये बच्चे पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत से बहुत ही इन्स्पायर हैं। इसलिए ये पेंटिंग बनाई है।


बरकाकाना में विकास विद्यालय के छात्रों को हजारीबाग तक लाया जाएगा। हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुम्हारटोली से 45 छात्र शामिल होंगे। बच्चों को ट्रेन के अंदर राज्यपाल ने चॉकलेट बांटी

साथ ही कहा कि हम लोग इस ट्रेन के पहले पैसेंजर है और बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है। जर्नी के एक्साइमेंट में हमें रात भर नींद नहीं आई है।

कल से नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

28 जून से यह ट्रेन पटना से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22349 है, जो पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी। गया होते यह ट्रेन रांची दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन सं. 22350 के रूप में शाम 4.15 बजे खुलेगी, जो पटना रात 10.05 बजे पहुंचेगी।

दो दिन पहले से ही बुकिंग शुरू

टिकटों की बुकिंग 2 दिन पहले से शुरू हो गई थी। रांची से पटना का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 और चेयर कार का 1175 रुपए तय किया गया है। वहीं, पटना से रांची के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास का 1930 और चेयर कार के लिए 1025 रुपए देना होगा।

वंदे भारत से बढ़ी रेल यात्रियों की सुविधा
दुनिया में चौथा सबसे लंबा रेल नेटवर्क भारत का है। यहां 1.25 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर हर रोज 11 हजार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ती हैं। इन ट्रेनों के जरिए करीब 3 करोड़ लोग हर रोज सफर करते हैं। इतना बड़ा और लोगों से जुड़ा होने की वजह से भारत में रेलवे का अलग बजट ही पेश किया जाता था। 2016 में मोदी सरकार ने 92 साल पुरानी ये प्रथा बंद की।

अंतिम ट्रायल में गाय ने रोक दी थी रफ्तार

इधर, सोमवार को फाइनल ट्रायल में वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार गाय ने रोक दी। ट्रेन पटना से रांची जा रही थी। बरकाकाना के बाद दुर्गी सुरंग से जब ट्रेन निकली तो ट्रैक पर गाय आ गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। गाय ट्रैक पर ही दौड़ने लगी। आगे-आगे गाय और पीछे-पीछे वंदे भारत दौड़ती रही। करीब 15 मिनट बाद रेलवे स्टाफ ट्रेन से उतरा और गाय को ट्रैक से हटाया।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Mumbai: National Medical Commission Reverses Decision to Discontinue CPS Courses After High Court Intervention

Navi Mumbai: Terna Medical College Under Scrutiny for Charging Excessive Deposit Fees

HUGE Mall Dream Bazaar looted by Pakistan locals immediately after Grand Inauguration.

Beware: Delhi Dating App Scams Now Spreading to Mumbai

Global Outcry Over RG Kar Hospital Rape and Murder Case