Quarter finals canceled due to rain, yet India reached semi-finals of Asian Games, know how 21/09/2023
Bharat

बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल रद्द, फिर भी एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, जानें कैसे

भारत एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। आज भारत बनाम मलेशिया के बीच एशियन गेम्स का पहला क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया।

Sunil Shukla

 एशियन गेम्स 2023 में महिला क्रिकेट टीम का पहला क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया है। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह भी बना ली है। भारत की रैंकिंग अच्छी होने कारण मैच रद्द होने के बावजूद भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है। वहीं, विरोधी टीम मलेशिया का सफल यहीं पर समाप्त हो चुका है। अब भारत 24 सितंबर को सेमीफाइनल खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।

शेफाली वर्मा ने बनाया तूफानी 67 रन

पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मलेशिया के बीच हांगझोऊ के पिंगफेंग कैम्पस स्टेडियम में खेला जा रहा था। मैच शुरू होने से पहले भी बारिश ने मैच में खलल डाली, इसके कारण से मैच को 20 ओवर से घटाकर 15 ओवर का करना पड़ा। मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आते ही अपने मंसूबे साफ कर दिए। भारत ने पहले ही ओवर से मलेशियाई गेंदबाजों को दवाब में डाल दिया। भारत ने इस 15 ओवर के मैच में तूफानी 173 रन बनाया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 67 रनों की तूफानी पारी खेली है।

गेंदबाजों की धार देखने के लिए फैंस थे व्याकुल

भारतीय टीम ने मलेशिया को 174 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। इसे पार पाना मलेशिया के लिए आसान नहीं था। भारतीय फैंस बल्लेबाजी की धार देखने के बाद गेंदबाजों की धार देखने के लिए उत्साहित हो रहे थे, लेकिन इस कड़ी में बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी। मलेशिया की टीम अभी बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ही थी। 2 गेंद के खेल में मलेशिया ने एक रन बनाए और बारिश शुरू हो गई। उम्मीद थी कि बारिश रुकने के बाद कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश नहीं रुकी इसके कारण से मैच को रद्द करना पड़ा और भारत बिना मुकाबला जीते सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals