PM Modi's mini road show in Kashi 20/09/2023
Bharat

काशी में पीएम मोदी का मिनी रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और प्रदेश समेत काशी को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी मिनी रोड शो करेंगे।

Sunil Shukla

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एकदिवसीय दौर पर वाराणसी आएंगे। गंजारी में खुली जीप पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए जनसभा स्थल के मंच तक जाएंगे। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी के मिनी रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यहां  हां जनसभा को संबोधित करने के बाद वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। साथ ही काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

50 हजार से अधिक भीड़ जुटाएगी भाजपा

अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को कई खास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। बीते नौ वर्षों में यह उनका 42वां दौरा होगा। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव, आरती उतार कर गाए सोहर

इसमें आठों विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी की इस जनसभा का काफी महत्व होगा।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals