NIA's big action against Khalistani terrorist Pannu, property confiscated in Amritsar and Chandigarh 23/09/2023
Bharat

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, अमृतसर और चंडीगढ़ में संपत्ति कुर्क

जब्त की गई संपत्तियों में अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में गुरपतवंत सिंह पन्नू के पैतृक गांव स्थित खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति शामिल है. एक और संपत्ति जो एनआईए द्वारा जब्त की गई है, वह चंडीगढ़ के सेक्टर 15-सी में उनका मकान नंबर 2033 है.

Sunil Shukla

खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू पर एनआईए ने सख्त कदम उठाया है. एनआईए ने पन्‍नू की अमृतसर और चंडीगढ़ में मौजूद संपत्ति कुर्क कर ली है. चंडीगढ़ स्थित उनके घर की भी कुर्की हो गई है. बताया जा रहा है कि इससे पहले 2020 में भी पन्‍नू की संपत्ति कुर्क की गई थी. पन्‍नू इस समय अमेरिका में रह रहा है और वह लगातार भारत विरोधी वीडियो जारी करता रहता है. 

बताया जा रहा है कि जब्त की गई संपत्तियों में अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में गुरपतवंत सिंह पन्नू के पैतृक गांव स्थित खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति शामिल है. एक और संपत्ति जो एनआईए द्वारा जब्त की गई है, वह चंडीगढ़ के सेक्टर 15-सी में उनका मकान नंबर 2033 है. कुर्की के बाद, पन्नू ने संपत्ति का अधिकार खो दिया और संपत्ति अब सरकार की है. 2020 में भी उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई थी, जिसका मतलब था कि वह संपत्ति नहीं बेच सकते थे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिल्‍ली में जी20 शिखर सम्‍मेलन से चार मेट्रो स्टेशन और एक बिल्डिंग पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे. बताया जाता है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और बिल्डिंग पर पंजाब के लड़कों ने खालिस्तानी प्रो नारे लिखे थे.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals