More than 300 'rebels' jumped out of BJP in civic body elections, even these big leaders were not spared 01/05/2023
Bharat

UP : निकाय चुनाव मैदान में कूदे 300 से ज्यादा ‘बागी’ BJP से बाहर, इन बड़े नेताओं को भी नहीं बख्शा

Sunil Shukla

भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव मैदान में कूदे 300 से ज्यादा बागियों को पार्टी से बाहर कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर जिलाध्यक्षों ने रविवार को इन बागियों के अलावा अपने रिश्तेदारों को चुनाव लड़वा रहे पदाधिकारियों को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इनमें ज्यादातर लोग पहले चरण के चुनाव वाले जिलों के हैं।



मीरजापुर में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव का विडियो काफी वायरल हुआ था। वह भाजपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में कूद गए थे। प्रत्याशी जब मनोज को मनाने गए तो उन्होंने आरोप लगाया कि अब हत्या और फिरौती करने वालों का वर्चस्व कायम है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने उनके साथ जिले के 14 कार्यकर्ताओं को पार्टी के बाहर कर दिया है। इनमें मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गुंजन गुप्ता भी शामिल हैं। लखीमपुर में पार्टी से बगावत कर चुनाव में उतरीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और जिला कोषाध्यक्ष समेत पांच लोगों को भी बाहर कर दिया गया है। इरा के भाषण का वीडियो वायरल हुआ था।

पूर्व चेयरमैन, जिला मंत्री भी हुए बाहर

भाजपा ने गोंडा में पूर्व चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव के साथ 10 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। जिलाध्यक्ष अमर किशोर ने बताया कि गोंडा में अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी राय चंदानी के खिलाफ निर्मल ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार दिया है। निर्मल जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। नवाबगंज में निकाय चुनाव के संयोजक धमेंद्र पांडेय को भी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़वाने के आरोप में निष्कासित किया गया है। उन्नाव में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने छह कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने और परिवार के लोगों को लड़वाने पर बाहर कर दिया है।

इनमें जिला मंत्री रामजी गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सफीपुर, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र दिलीप लश्करी भी शामिल हैं। फतेहपुर में छह लोगों को पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने पर बाहर किया गया है। वाराणसी में कुछ निवर्तमान पार्षद, पूर्व पार्षद और पदाधिकारियों समेत 56 कार्यकर्ताओं पर ऐक्शन हुआ है। सीतापुर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम मिश्र, नगर उपाध्यक्ष महमूदाबाद अतुल वर्मा और निकाय प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश वर्मा को चुनाव लड़ने पर निष्कासित किया गया है।

अब दूसरे चरण के बागियों पर नजर

भाजपा ने अब दूसरे चरण के बागियों पर नजर टिका दी है। कई जिलों में कार्यकर्ताओं को समझाकर बैठाने की कोशिश की जा रही है। न मानने वालों की जिलावार सूची बन रही है। जल्द इन पर भी ऐक्शन होगा।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Mumbai: National Medical Commission Reverses Decision to Discontinue CPS Courses After High Court Intervention

Navi Mumbai: Terna Medical College Under Scrutiny for Charging Excessive Deposit Fees

HUGE Mall Dream Bazaar looted by Pakistan locals immediately after Grand Inauguration.

Beware: Delhi Dating App Scams Now Spreading to Mumbai

Global Outcry Over RG Kar Hospital Rape and Murder Case