Bharat

महाराष्ट्र की जेलों में खाने को मिलेगी पानी पुरी और आइसक्रीम, गेम भी खेल सकेंगे, कैटलॉग में 173 नए आइटम शामिल

Maharashtra Jail Canteen Catalog Updated with Food and Sports Items: इसके अलावा इस लिस्ट में फेस वॉश, हेयर डाई आदि जैसे समानों को भी जोड़ा गया है।

Sunil Shukla

Maharashtra Jail Canteen Catalog Updated with Food and Sports Items: महाराष्ट्र की जेलों में अब कैदियों को कैटीन कई नई चीजे खाने को मिलेंगी, जिसमे पानी पुरी, मिठाई और आइसक्रीम जैसी चीजे शामिल होगी। हाल ही में महाराष्ट्र जेल विभाग की तरफ से एक बड़ी अपडेट सामने आई है, विभाग ने जेल कैंटीन में कई चीजे शामिल की है, जिसे कैदी आसानी से खरीद सकते हैं। राज्य की सभी जेलों में कैदियों को जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कैंटीन कैटलॉग में कुल 173 आइटम जोड़े गए हैं।कैंटीन कैटलॉग में शामिल 173 आइटम

कैंटीन कैटलॉग में शामिल 173 आइटम

महाराष्ट्र जेल विभाग की तरफ से जारी की गई सूची में चाट मसाला, अचार, नारियल पानी, शतरंज बोर्ड, जई, कॉफी पाउडर, लोनावाला चिक्की, सुगर फ्री मिठाई, आइसक्रीम, ऑर्गेनिक फ्रूट, पीनट बटर, पानी पुरी, आर्ट्स बुक्स, कलर आइटम आदि जैसी उल्लेखनीय चीजे शामिल हैं। वहीं, विशेष रूप से विचाराधीन कैदियों के लिए बरमूडा शॉर्ट्स और टी-शर्ट भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस लिस्ट में फेस वॉश, हेयर डाई आदि जैसे समानों को भी जोड़ा गया है। तंबाकू की तलब को शांत करने के लिए निकोटीन आधारित गोलियों की भी अनुमति दी गई है।

कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना 

एडीजीपी (जेल) अमिताभ गुप्ता ने बताया कि प्रतिबंधों के कारण कैदियों के मूड में बदलाव होता रहता है। तय किये गए अनुशासन मापदंडों के तहत कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना और उनमें सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है। कैदियों के खाने लिस्ट को बढ़ा कर, उनके लिए नए ऑपशन तैयार किए गए। इस विस्तार से उनके पूरे आचरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals