Laxman Singh asked for account of Raghav-Parineeti's wedding expenses 23/09/2023
Bharat

लक्ष्मण सिंह ने मांगा राघव-परिणीति की शादी खर्च का हिसाब:कांग्रेस विधायक बोले- करोड़ों रुपए खर्च होंगे; कालाधन कहां से आ रहा? केजरीवाल बताएं

गुना की चांचौड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी के खर्च का हिसाब मांगा है। चांचौड़ा में कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दोरान उन्होंने कहा, 'शादी में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे।

Sunil Shukla

यह कालाधन कहां से आ रहा, केजरीवाल बताएं।'

विधायक ने आगे कहा, 'उदयपुर के जिस होटल में राघव-परिणीति शादी कर रहे हैं, वहां के एक कमरे का किराया 30 से 40 हजार रुपए प्रतिदिन है। आम आदमी पार्टी के पास इतना पैसा कहां से आया? अरविंद केजरीवाल भी शादी अटेंड करेंगे। उन्हें जवाब देना चाहिए।

लक्ष्मण सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों I.N.D.I.A का हिस्सा हैं।

लक्ष्मण सिंह का यह बयान इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि गुरुवार को चांचौड़ा से BJP की पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। AAP उन्हें चांचौड़ा से उम्मीदवार बना सकती है। BJP प्रियंका मीणा को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वर्तमान में कांग्रेस से विधायक लक्ष्मण सिंह हैं। कांग्रेस ने अभी सूची जारी नहीं की है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तय है।

प्रदेश में 140 सीट के साथ कांग्रेस सरकार बनने का दावा
विधायक लक्ष्मण सिंह ने 140 सीट के साथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि BJP की जन आशीर्वाद यात्रा की असफलता के चलते कांग्रेस की सीट बढ़ रही हैं। चांचौड़ा में तीसरा मोर्चा तैयार होने के सवाल पर लक्ष्मण सिंह आश्वस्त नजर आए और चौथे मोर्चे को भी चुनावी मैदान में कूदने की चुनौती दे डाली है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब लोक लुभावन योजनाओं का कोई फायदा होने वाला नहीं है। यह बात प्रदेश के अधिकारी भी समझ गए हैं, इसीलिए उन्होंने भाजपा नेताओं का फोन उठाना भी बंद कर दिया है। भाजपा ने जनता से जितने झूठ बोले हैं, उनका हिसाब लेगी।

आज चूड़ा सेरेमनी, कल शादी

झीलों की नगरी उदयपुर में AAP से राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी रविवार को होटल द लीला पैलेस होगी। राघव-परिणीति शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए हैं।

वेडिंग शेड्यूल
23 सितंबर 2023

  • चूड़ा सेरेमनी: सुबह 10 बजे

  • संगीत: शाम 7 बजे

24 सितंबर 2023

  • सेहराबंदी: दोपहर 1 बजे

  • बारात: दोपहर 2 बजे

  • जयमाला: दोपहर 3:30 बजे

  • फेरे: शाम 4 बजे

  • विदाई: शाम 6:30 बजे

  • रिसेप्शन: रात 8:30 बजे

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Gujarat High Court Raps Yusuf Pathan for Encroachment: “Fame Doesn’t Grant Immunity”

रेड कॉरिडोर से डेवलपमेंट कॉरिडोर की ओर बढ़ रहा बस्तर” : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

भारत अखंड और एक हिन्दू राष्ट्र है – डॉ. मोहन भागवत

Jodhpur - Socio-economic conditions of tribal areas will be discussed in the Samanvay Baithak

Dr.Ashwani Mahajan and the Swadeshi Jagran Manch: A Key Voice in India's Economic Policy