केदारनाथ-गंगोत्री यात्रा रोकी गई, 12/07/2023
Bharat

केदारनाथ-गंगोत्री यात्रा रोकी गई, मनाली में फंसे पर्यटक, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का कहर जारी

भारी बारिश के चलते नदियों ने विकराल रूप धर लिया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति है. दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

Sunil Shukla

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हरिद्वार समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है. बांधों और जलाशयों में पानी खतरे के निशान के करीब है.

हिमाचल और उत्तराखंड में कल बारिश नहीं होने के चलते हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर घटने लगा है. ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल हथिनी कुंड बैराज से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. कल रात तक साढे तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अभी यह राहत की खबर नहीं है क्योंकि कल रात तक जो साढे तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है वह अगले 60 घंटो के बीच दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में पहुंचेगा.

हिमाचल की व्यास नदी उफान मारती नज़र आ रही है. बरसात तेज हुई तो हालात एक बार फिर खराब हो सकते हैं. 2 दिन पहले तक व्यास के पानी का स्तर 30 मीटर ऊपर आ गया था. आसपास के घरों की 2 से 3 मंजिल पानी मे समा गई थी. फिलहाल यहां कल से बारिश रुकी हुई है. मनाली का रास्ता खोला गया है. हालांकि मेन हाईवे अभी भी बंद है.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार, सुबह 8 बजे, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर नदी का जल स्तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया, जो उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर के करीब है. नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals