Jeep Wrangler Facelift: 4th Generation model introduced, small grille and attractive look, learn new features 10/04/2023
Bharat

Jeep Wrangler FaceLift: 4th Generation मॉडल पेश, छोटा ग्रिल और आकर्षक लुक, जानें नए फीचर्स

Jeep Wrangler में पहले से छोटा ग्रिल दिया गया है। यह ब्लैक स्लॉट के साथ आता है। अब पहले से पतले स्लॉट दिए गए हैं।

Sunil Shukla

Jeep Wrangler FaceLift: ऑफ रोडिंग की बादशाह Jeep Wrangler का 4th Generation मॉडल से पर्दा उठा है। हाल ही में न्यूयॉर्क ऑटो शो में इसे लोगों के सामने पेश किया गया। कंपनी ने एसयूवी के फ्रंट को पूरी तरह बदल दिया है।

नए डिजाइन के व्हील, मल्टीपल रूफ ऑप्शन

अब Jeep Wrangler में पहले से छोटा ग्रिल दिया गया है। यह ब्लैक स्लॉट के साथ आता है। अब पहले से पतले स्लॉट दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन के व्हील, मल्टीपल रूफ ऑप्शन, फ्रंट पैसेंजर के लिए बॉडी कलर हार्ड टॉप, ब्लैक हार्ड टॉप, दिया गया है।

पांच सीटर यह 4WD SUV 12.1 kmpl की माइलेज देती

Jeep Wrangler में 1998 cc का इंजन मिलता है। यह 268.0 Bhp की पावर देता है। पांच सीटर यह 4WD कार करीब 12.1 kmpl की माइलेज देती है। Wrangler शुरूआती कीमत 59.05 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें दो ट्रिम Unlimited और Rubicon मिलते हैं। इसमें 8.4-इंच का टचस्क्रीन Android Auto और Apple CarPlay के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

फ्रंट और साइड एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी फीचर्स हैं। इसमें फ्रंट और साइड एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एक रियर-व्यू कैमरा और हिल डिसेंट कंट्रोल का फीचर भी है। बाजार में यह एसयूवी Mahindra Thar और Land Rover Defender से मुकाबला करती है।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals