Jawan Advance Booking: More than 300 'jawans' are being sold every minute 01/09/2023
Bharat

Jawan Advance Booking: हर एक मिनट में बिक रहीं 300 से ज्यादा 'जवान' की टिकट, पठान का रिकॉर्ड तोड़ने चला 'जवान'

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. बीते कुछ दिनों पहले इस फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, जिसमें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Sunil Shukla

नई दिल्ली: 

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. बीते कुछ दिनों पहले इस फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, जिसमें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब जवान की एडवांस बुकिंग इंडिया में शुरू हुई है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. शाहरुख खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने खुलते ही धमाल मचा दिया है. जवान की हर सेकेंट और मिनट में टिकटें बिक रही हैं. 

दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैन क्लब ने दावा किया है कि किंग खान की फिल्म ने 1 घंटे में 20 हजार टिकट बिक गई हैं. यानी 1 मिनट में जवान की 333 टिकटें बिक रही हैं, जो काफी हैरान कर देने वाला आंकड़ा हैं. हालांकि शाहरुख खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर लगातार नए-नए आंकडे़ सामने आ रहे हैं. आपको बता दें कि गुरुवार को जवान का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर में शाहरुख खान के एक्शन को खूब पसंद किया गया है. 

गौरतलब है कि शाहरुख खान के अलावा, फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, दीपिका पादुकोण एक विशेष भूमिका में हैं, साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं. फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने को तैयार है और एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है. अभी आने वाले दिनों फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी देखने को मिल सकती है. 

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals