India Corona Update  03/05/2023
Bharat

देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 3720 नए केस, 20 की मौत

देश में पिछले 10 दिनों से कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 24 घंटों में कोरोना के 3720 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 20 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं एक्टिव केस घटकर 40,246 के नीचे पहुंच गया है।

Sunil Shukla

 वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार खौफ देखने को मिल रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से इसके बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लग गया है। देश में पिछले 10 दिनों से कोरोना के एक्टीव केस के मामले में गिरावट देखी जा रही है। आज भी देश में एक दिन में 4000 से कम कोरोना के कम नए केस सामने आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 3720 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3720 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 20 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 3325 नए केस सामने आए थे जबकि 17 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 395 की तेजी दर्ज की गई है।

देश में फिर डराने लगा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (3 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3720 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 20 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 5 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 7,698 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 44,175 से घटकर 40,177 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3998 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,56,716 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 56 हजार 716 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 84 हजार 955 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 584 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals