03/02/2023 आज की ताजा खबर
Bharat

Electric Scooter लेने जा रहे हैं तो रुकिए, 9 फरवरी तक कीजिए इंतजार, होने जा रहा है धमाका

इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा- 9 फरवरी को दोपहर 2 बजे करेंगे बड़ा अनाउंसमेंट, ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ओला का नया सस्ता स्कूटर लॉन्च हो सकता है

Sunil Shukla

 इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं तो 9 फरवरी तक इंतजार करें. क्योंकि देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला बड़ी घोषणा करने जा रही है. कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में केवल इतना ही लिखा है कि 9 फरवरी दोपहर 2 बजे नया अनाउंसमेंट होगा. वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी एस 1 एयर मॉडल का नया वेरिएंट इस दौरान लॉन्च कर सकती है. कंपनी इस स्कूटर की कीमत भी काफी कम रख सकती है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले लॉन्च हुए एस 1 एयर की डिलीवरी कंपनी अप्रैल में शुरू करने जा रही है.

ओला ने पिछले एक साल में रिकॉर्ड ई स्कूटरों की बिक्री की है. जनवरी की सेल को देखा जाए तो कंपनी ने 18212 यूनिट्स की सेल की. जो सालाना 15 हजार प्रतिशत से भी ज्यादा की ग्रोथ है. कंपनी लगातार अपने स्कूटर के मॉडल्स को अपग्रेड कर रही है और बेहतर बना रही है. हाल ही में कंपनी ने अपनी सर्विस का भी नया सब्सिक्रिप्‍शन शुरू किया है.

एस1 एयर की खूबियां
एस1 एयर में 2.5 किलोवॉट का बैटरी पैक है, इसमें 4.5 किलोवॉट की हब मोटर होगी. ये 4.3 सेकेंड में 40 किमी. प्रति घंट की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं स्कूटर की रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये 100 किमी. तक का माइलेज सिंगल चार्ज में देगा. वहीं फास्ट चार्जिंग के जरिए स्कूटर को 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा. स्कूटर की प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट 25 पैसे आएगी. स्कूटर की कीमत 84999 रुपये है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals