If the crime is proved, I will be hanged', WFI chief said - am I Ravan, show proof wrestler 07/05/2023
Bharat

गुनाह साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा', WFI चीफ बोले- क्या मैं रावण हूं, सबूत दिखाएं पहलवान

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पूछा कि क्या वह रावण हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ लगाया गया एक भी आरोप साबित होता है तो वह फांसी लगा लेंगे.

Sunil Shukla

बीते दो हफ्तों से भारतीय पहलवान WFI के चीफ बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच अब बृजभूषण ने एक वीडियो जारी किया है. उनका कहना है कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो वह फांसी लगा लेंगे. 

बृजभूषण सिंह ने कहा कि उनकी बात भी लोगों तक पहुंचनी चाहिए. यही कारण है कि वह यह वीडियो बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'ये जो मेरे ही बच्चे मेरे उपर आरोप लगा रहे हैं, ये खिलाड़ी दिन भी नहीं बता पा रहे हैं कि कौन से दिन था और कौन सी तारीख. जो लड़ाई में लड़ रहा हूं वो आपके जूनियर बच्चों के लिए लड़ रहा हूं. इन बीते हुए पहलवानों को सब मिल चुका है लेकिन जो गरीब परिवार के बच्चे हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई आपके बच्चों की है.

'12 साल में मैंने किसी बच्चे को गलत नजर से नहीं देखा'

बृजभूषण ने कहा कि 'पहलवानी करने वाली किसी भी लड़की से पूछा जाए कि क्या ये आरोप सच्चे हैं और अगर उसने हां कह दिया तो जो चाहे कर लेना. इस मामले की जांच खत्म हो जाएगी, क्योंकि मैं खुद को जानते हैं. 12 साल में मैंने किसी बच्चे को गलत नजर से नहीं देखा. मैं चार महीने से लोगों की गाली सुन रहा हूं. पहले दिन भी मैंने यही कहा था कि अगर एक भी आरोप साबित होता है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा, आज भी मैं यही कहता हूं

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए वह अभी इस मामले को लेकर ज्यादा नहीं बोल सकते हैं. उन्होंने पहलवानों से सबूत दिखाने की बात कही. जब भी जांच की रिपोर्ट आएगी तो कहीं ऐसा न हो कि पहलवानों का साथ देने वाले लोगों को पछताना पड़े. 

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals