Husband Killed Wife Share In Property Matter 06/11/2023
Bharat

पहले पत्नी को काटा, फिर 2 बेटियों पर जानलेवा हमला किया, पुलिस को बताया कैसे और क्यों किया मर्डर?

Husband Killed Wife Share In Property Matter: उत्तर प्रदेश के रामगढ़ताल में प्रॉपटी में हिस्सा लेने गई पहली पत्नी की पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दोनों बेटियों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।पड़ोसियों द्वारा हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Sunil Shukla

Husband Killed Wife Share In Property Matter: उत्तर प्रदेश के रामगढ़ताल में प्रॉपटी में हिस्सा न देने के लालच ने युवक ने अपनी पहली पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक सफाईकर्मी है, करीब 13 साल पहले उसने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। जिस पर पहली पत्नी ने युवक के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया था, कोर्ट ने पहली पत्नी के हक में फैसला सुनाते हुए मकान में आधा हिस्सा देने का आदेश दिया था।

तब से महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। रविवार दोपहर महिला अपने दोनों बच्चों के साथ महोबा स्थित घर में हिस्सा लेने गई, तो प्रॉपर्टी में हिस्सा देने की बात से नाराज युवक ने पत्नी और दोनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। और उन्हे मरा हुआ समझकर फेकने जा रहा था, रास्तें में शक होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला और दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।

पहली पत्नी को हक न देने की वजह से की हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी की दो शादी हुई थी। मृत महिला युवक की पहली पत्नी थी। दूसरी शादी करने पर महिला ने कोर्ट में पति के खिलाफ अर्जी दी थी। कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए, प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने का आदेश दिया था। सफाईकर्मी के पास कॉफी प्रॉपर्टी भी है। रविवार को महिला अपने हिस्सा लेने महोबा गई थी।

प्रॉपर्टी में हिस्से की बात से नाराज होकर आरोपी ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। साथ ही बेटियों बुरी तरह से जख्मी कर दिया। तीनों को मरा समझ कर युवक शव को  ठेले पर लाद कर फेंकने ले जा रहा था कि इस बीच मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम के साथ आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने पहली पत्नी अपनी बेटियों के साथ महोबा आई थी। महिला जबरन घर में घुसकर सामान फेकने लगी, जिस पर नाराज होकर आरोपी ने तेजधारदार हथियार से पत्नी और दोनों बेटियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने महिला और उसकी दोनों बेटियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया और बेटियों के बेहतर इलाज के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals