एयरटेल के चेयरपर्सन सुनील मित्तल. 01/03/2023
Bharat

हो जाएं तैयार, ये मोबाइल कंपनी सभी प्लान को जल्द कर सकती है महंगा

कंपनी ने पिछले महीने अपने न्यूनतम रिचार्ज या 28 दिन की मोबाइल फोन सेवा योजना के शुरुआती स्तर के प्लान की कीमत लगभग 57 प्रतिशत बढ़कर 155 रुपये कर दी थी. यह बढ़ोतरी आठ सर्किलों में की गई.

Sunil Shukla

भारती एयरटेल इस साल अपने सभी प्लान में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने पर विचार कर रही है. दूरसंचार कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी. कंपनी ने पिछले महीने अपने न्यूनतम रिचार्ज या 28 दिन की मोबाइल फोन सेवा योजना के शुरुआती स्तर के प्लान की कीमत लगभग 57 प्रतिशत बढ़कर 155 रुपये कर दी थी. यह बढ़ोतरी आठ सर्किलों में की गई.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दूरसंचार व्यवसाय में पूंजी पर प्रतिफल बहुत कम है और इस साल एक दर वृद्धि की उम्मीद है. उनसे पूछा गया था कि जब कंपनी के बही-खाते बेहतर स्थिति में हैं, तो ऐसे में दरों में बढोतरी की जरूरत कितनी है.

मित्तल ने सोमवार को यहां मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में कहा, ‘‘यह (दर वृद्धि) सभी जगह होगी.''

उन्होंने कहा कि कंपनी ने बहुत अधिक पूंजी निवेश किया है. इससे बही-खाते मजबूत हो रहे हैं, लेकिन उद्योग में पूंजी पर प्रतिफल बहुत कम है.

उन्होंने कहा, ‘‘इसे बदलने की जरूरत है. हम थोड़ी सी वृद्धि की बात कर रहे हैं, जो भारत में जरूरी है. मुझे उम्मीद है कि यह इस साल होगा.''

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निम्न आयवर्ग पर मूल्य वृद्धि के प्रभाव के बारे में पूछने पर मित्तल ने कहा कि दूसरी चीजों पर खर्च में हुई वृद्धि के मुकाबले मोबाइल दरों में बढ़ोतरी काफी कम है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals