G20 Summit 2023: World's top leaders including Biden reached Rajghat, paid tribute to Mahatma Gandhi 11/09/2023
Bharat

G20 Summit 2023: बाइडेन समेत दुनिया के टॉप लीडर्स पहुंचे राजघाट, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने किया स्वागत, देखें तस्वीरें

G20 Summit 2023: बाइडेन समेत दुनिया के टॉप लीडर्स पहुंचे राजघाट, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Sunil Shukla

पीएम मोदी और जी20 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे दुनिया भर के नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे.

IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा भी बापू को श्रद्धांजली देने के लिए राजघाट पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने कई नेताओं शॉल भेंटकर स्वागत किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद भारत के पीएम ने शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया.

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे. पीएम मोदी ने उन्हें भी शॉल भेंटकर स्वागत किया. इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग राजघाट पहुंचे.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे.

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ, स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी.

अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अजाली असौमानी, ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजली दी.


जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. जी20 के सभी नेता बापू को श्रद्धांजलि देकर अपने गंतव्य पर पहुंचे.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals