Fierce bus-truck collision on Mumbai-Nagpur Old Highway; Seven people died, 13 injured 23/05/2023
Bharat

मुंबई-नागपुर ओल्ड हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर; सात लोगों की मौत, 13 घायल

हादसा सुबह करीब 7 बजे मुंबई से नागपुर जाने वाले ओल्ड हाईवे पर लुदाना के सिंधखेडराजा इलाके में हुआ।

Sunil Shukla

मुंबई-नागपुर ओल्ड राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे का कारण खोजने में जुट गई है।

सुबह सात बजे हुए हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7 बजे मुंबई से नागपुर जाने वाले ओल्ड हाईवे पर लुदाना के सिंधखेडराजा इलाके में हुआ। बताया गया है कि यहां एक बस सवारियां लेकर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बाकी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

एक्सीटेंड के बाद लगा जाम, क्रेन से हटाए दोनों वाहन

इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हुआ। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की पहचान हो चुकी है। बाकी की पहचान कराई जा रही है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर है।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals