Father proud of his son's martyrdom, said- If there were 4, he would have sent him to the border 18/09/2023
Bharat

बेटे की शहादत पर पिता को फख्र, कहा- 4 होते तो बॉर्डर पर भेज देता

मुझे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। अगर मेरे 4-4 बेटे होते तो चारों को बॉर्डर पर भेजा देता, देश के लिए कुर्बान कर देता…यह कहना है कि उस बहादुर बेटे को पिता का जो जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया।

Sunil Shukla

14 राष्ट्रीय राइफल में डेपुटेशन पर तैनात लांस नायक योगेश कुमार शनिवार को शहीद हुए। योगेश इकलौते बेटे थे, लेकिन अपने इकलौते बेटे की शहादत पर फख्र महसूस करते हुए पृथ्वी सिंह जो शब्द कहे, उन्होंने लोगों में जोश भर दिया।

योगेश का एक बेटा और एक बेटी

पृथ्वी सिंह ने कहा कि अगर मेरे 4 बेटे भी होते तो वे भी बॉर्डर पर देशसेवा करते। अब पोते को सेना में भेजूंगा। बचपन से ही उसे भर्ती होने के लिए तैयार करूंगा। शहीद योगेश कुमार भारतीय सेना में 2013 में खेल कोटे से 9 साल पहले भर्ती हुए थे। योगेश के दादा भी सेना में रहे हैं। योगेश शादीशुदा थे। उनका एक 4 साल का बेटा और 9 महीने की बेटी है। उनकी पत्नी राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में GNM के पद पर वर्किंग है। शनिवार रात को सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग में गोली लगने से योगेश शहीद हुए।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals