ED's big action in Jharkhand: Raids at 12 places in the state along with Congress MLA 30/05/2023
Bharat

झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई : कांग्रेस विधायक के साथ राज्य के 12 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम ने झारखंड में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने झारखंड (Jharkhand) में जिन 12 ठिकानों पर छापेमारी की, उसमें विधायक प्रदीप यादव और चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी शामिल हैं.

Sunil Shukla

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने एक बार फिर झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ राज्य के 12 जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है. मंगलवार की सुबह- सुबह ही ईडी की टीम ने एक साथ इन ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने झारखंड में जिन 12 ठिकानों पर छापेमारी की, उसमें विधायक प्रदीप यादव और चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी शामिल हैं.

जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी की टीम शिवकुमार के ठिकाने पर छापा मारा है. विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी के पहले आय़कर विभाग ने छापेमारी की थी. रेड 4 नवंबर 2022 को आयकर विभाग की टीम ने की थी. उस वक्त भी प्रदीप यादव ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था. इस बार ईडी ने विधायक के ठिकानों पर छापा मारा है. अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान विधायक की तरफ से नहीं आया है और ना ही ईडी ने इस रेड को लेकर कोई बयान जारी किया है.

पहले आयकर विभाग ने छापेमारी की थी
आयकर विभाग ने 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि ईडी प्रदीप यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे इंतजार और पूरी तैयारी के साथ आई है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals