E rickshaw was running on the road without a driver, people got scared after seeing the strange incident, said - now ghosts are also making reels... 11/04/2023
Bharat

बिना ड्राइवर के ही सड़क पर भाग रहा था ई रिक्शा, अजीब घटना देख डरे लोग, बोले- अब भूत भी रील बना रहे हैं...

इस वीडियो में एक ई रिक्शा बीच सड़क पर बिना चालक के ही भाग रहा है. इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग डर गए तो वहीं कुछ लोग मज़े भी ले रहे हैं.

Sunil Shukla

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, इस बात का अंदाज़ा तो कोई भी नहीं लगा सकता है. कभी तेज बारिश के बीच खाली रिक्शा चलने लगता है, तो कभी रात के अंधेरे में आसमान कोई अजीबोगरीब चीज उड़ती हुई नज़र आ जाती है. ऐसा ही कुछ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ई रिक्शा बीच सड़क पर बिना चालक के ही भाग रहा है. इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग डर गए तो वहीं कुछ लोग मज़े भी ले रहे हैं. आप भी देखिए पूरा वीडियो...

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ई रिक्शा रात के अंधेरे में खाली सड़क पर गोल गोल चक्कर लगा रहा है. सोचने वाली बात ये है कि रिक्शे को कोई चला नहीं रहा है और रिक्शा खुद ही चक्कर लगा रहा है. रिक्शे पर कोई भी बैठा हुआ नज़र नहीं आ रहा है. 

अब इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और यही सोच रहा है कि आखिर ये रिक्शा चल कैसे रहा है? इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mdbilal904 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. और लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों के कमेंट्स देखकर लग रहा है कि वो सच में डर गए हैं. वहीं, कुछ लोगों ने खूब मजे लिए. एक यूजर ने लिखा- मुझे तो लगता है कि भूत को भी पैसों की जरूरत है, तभी वो रिक्शा चल रहा है. दूसरे ने लिखा- भाई ये भूत कब से रील्स बनाने लगे हैं?

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals