DRDO scientist gave intelligence to Pakistani agent: was in contact through WhatsApp-video call, ATS arrested 05/05/2023
Bharat

DRDO के साइंटिस्ट ने पाकिस्तानी एजेंट को खुफिया जानकारी दी:व्हाट्सएप-वीडियो कॉल के जरिए कांटेक्ट में था, ATS ने गिरफ्तार किया

साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर को शुक्रवार को जांच के लिए पुणे स्थित ATS कार्यालय लाया गया।

Sunil Shukla

पुणे में DRDO के साइंटिस्ट को पाकिस्तानी एजेंट को खुफिया जानकारी देने के आरोप में आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। ATS के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर व्हाट्सएप, वॉयस मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के एजेंट के कांटेक्ट में था।

दावा किया जा रहा है कि यह हनीट्रैप का मामला है। सोशल मीडिया पर महिलाओं की तस्वीरों से पाकिस्तान के एजेंट ने उसे फंसाया। वह पिछले साल सितंबर-अक्टूबर से पाकिस्तानी एजेंट के कांटेक्ट में था।

ATS ने कहा- पोजिशन का गलत इस्तेमाल किया
ATS ने कहा कि साइंटिस्ट ने अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल किया। यह जानते हुए कि अगर दुश्मन देश को हमारे देश की जानकारी हाथ लगी तो यह सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा किया। कुरूलकर के खिलाफ बुधवार को IPC की धारा 1923, 1923 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साइंटिस्ट ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुरूलकर ने मिसाइलों सहित DRDO के कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनकी प्रोफाइल टीम लीडर एंड लीड डिजाइनर की है। मिसाइल लॉन्चर्स समेत कई उपकरणों के सफल डिजाइन और डेवलपमेंट में उनकी भूमिका है। इसके अलावा कुरूलकर ने MRSAM, निर्भय सबसोनिक क्रूज मिसाइल, QRSAM, XRSAM जैसे कई सिस्टम का डिजाइन और डेवलपमेंट किया है।

ATS का दावा है कि प्रदीप कुरूलकर को हनीट्रैप के जरिए फंसाया गया है।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals