Dispute in Haryana Gurdwara Sikh Management Committee 04/09/2023
Bharat

हरियाणा गुरुद्वारा सिख मैनेजमेंट कमेटी में तकरार:अध्यक्ष करमजीत और महासचिव गुरविंदर का इस्तीफा; भूपेंद्र असंध ने SGPC छोड़ी

हरियाणा गुरुद्वारा सिख मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) में तकरार पिछले कई दिनों से गहराई है। सुलह के प्रयास अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाए। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष करमजीत सिंह और महासचिव गुरविंदर धमीजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव TVSN प्रसाद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Sunil Shukla

14 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की फाइनल कमेटी में पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल की ओर से की गई आपत्ति के बाद यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब तक पहुंचने पर सिख राजनीति में सुर्खियों में है। रविवार देर शाम हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महंत करमजीत सिंह और महासचिव गुरिंदर सिंह धमीजा ने हरियाणा के गृह मंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

भूपेंद्र सिंह असंध ने SGPC से दिया इस्तीफा
वहीं HSGMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह असंध ने भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे को भी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, असंध पर लगातार SGPC के साथ-साथ HSGMC में सदस्य व उपाध्यक्ष बनने को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन पहले वे SGPC भी छोड़ने के में नहीं थे। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।

14 को पंजोखरा साहिब में गहराई थी तकरार
बता दें कि HSGMC में पिछले कई दिन से तकरार गहराई हुई है। 14 अगस्त को पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में हुई एग्जीक्यूटिव में हुए हंगामे के बाद महासचिव गुट व प्रधान गुट आमने-सामने हो गए थे। उस दिन सह सचिव मोहनजीत सिंह के साथ महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा की तीखी बहस हुई थी।

पंजोखरा साहिब में हुई घटना के बाद अकाल तख्त की शरण में पहुंच गए। पूर्व अध्यक्ष रहे बलजीत सिंह दादूवाल पर भी प्रधान करमजीत सिंह की ओर से 98 लाख रुपए की गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, दादूवाल ने महंत करमजीत के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals