Bharat

NewsClick Raid: चीनी फंडिंग और UAPA के आरोपों पर अनुराग ठाकुर बोले- गलती की है तो जांच होगी

Delhi Police Raids on NewsClick Premises: छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि मुझे यहां किसी बात की सफाई देने की जरूरत नहीं है। अगर किसी ने कोई गलत काम किया है या गलत तरीके से उसके पास पैसा आया है, तो जांच एजेंसियां (Investigating Agencies) तय गाइडलाइन के तहत जांच करने के लिए पूरी तरह आजाद हैं।

News Desk

Delhi Police Raids on News Click Premises: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को वेबसाइट न्यूज क्लिक से जुड़े 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद पुलिस कुछ पत्रकारों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने पत्रकारों के मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही मामले में राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे यहां किसी बात की सफाई देने की जरूरत नहीं है। अगर किसी ने कोई गलत काम किया है या गलत तरीके से उसके पास पैसा आया है तो जांच एजेंसियां तय गाइडलाइन के तहत जांच करने के लिए पूरी तरह आजाद हैं।

चीन भारत को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहता

वहीं न्यूज़ क्लिक से जुड़े परिसरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा विदेशों से मिले फंड पर देश को तोड़ने का काम करने वाली न्यूज़ क्लिक या किसी अन्य एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौतम ने कहा कि चीन हमारे देश को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहता और वह देश विरोधी एजेंसियों का इस्तेमाल देश के खिलाफ करने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली पुलिस न्यूज़ क्लिक के लेखक परंजॉय गुहा ठाकुरता और उर्मिलेश को राष्ट्रीय राजधानी के विशेष सेल कार्यालयों में ले गई है। दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्पेशल सेल परिसर में हैं। सूत्रों ने बताया कि लैपटॉप, मोबाइल, डायरी और अन्य जब्त किए गए सामान को भी पुलिस लोधी रोड कार्यालय में एक विशेष सेल में ले गई है।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals