Delhi Metro station Objectionable Slogan Terrorist Gurpatwant Singh Pannu Connection 01/09/2023
Bharat

दिल्ली मेट्रो स्टेशन आतंकी नारे का विदेशी कनेक्शन, मास्टरमाइंड का क्लू देने पर हो जाएंगे मालामाल

Delhi Metro station Objectionable Slogan Terrorist Gurpatwant Singh Pannu Connection: प्रीतपाल सिंह और राजविंदर ने खुलासा किया है कि उन्होंने आतंकी पन्नू के कहने पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आपत्तिजनक नारे लिखे।

Sunil Shukla

Delhi Metro station Objectionable Slogan Terrorist Gurpatwant Singh Pannu Connection: जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं, बावजूद इसके पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर आपत्तिजनक नारे लिखने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। दिल्ली पुलिस की जांच में आपत्तिजनक नारों का विदेशी कनेक्शन निकला है।

पंजाब के निकले गिरफ्तार आरोपी

इस मामले में पंजाब से गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे लिखने पर 7,000 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले प्रीतपाल सिंह उर्फ काका और राजविंदर उर्फ काले हैं।

आतंकी पन्नू ने दिए थे पैसे

दोनों ने पूछताछ में बताया कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जी-20 सम्मेलन से पहले ऐसा करने के लिए कहा था। इसके लिए 7000 अमेरिकी में डॉलर में डील हुई थी। इसके तहत 3500 अमेरिकी डॉलर एडवांस में दिए गए थे, जबकि बाकी की रकम काम पूरा होने के बाद मुहैया कराई जानी थी।

जी-20 सम्मेलन से पहले करना था बवाल

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रीतपाल सिंह और राजविंदर से कहा था कि वे दोनों 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखकर बवाल खड़ा कर दें। पन्नू का मकसद खालिस्तान आंदोलन को लाइमलाइट में लाना था।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals