Deepika Padukone reacted to Alia Bhatt's Met Gala 2023 video, people said - 'It would have been better if you were there'  06/05/2023
Bharat

दीपिका पादुकोण ने दिया आलिया भट्ट के मेट गाला 2023 वीडियो पर रिएक्शन तो लोग बोले- 'आप होती तो अच्छा होता'

आलिया भट्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में मेट गाला 2023 में शानदार एंट्री की थी, जिसमें उनके लुक ने सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट चुराई थी. वहीं मेट गाला में डेब्यू करने पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई भी दी थी.

Sunil Shukla

 

आलिया भट्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में मेट गाला 2023 में शानदार एंट्री की थी, जिसमें उनके लुक ने सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट चुराई थी. वहीं मेट गाला में डेब्यू करने पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई भी दी थी. लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने एक्ट्रेस के द्वार शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट किया है, जिस पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं तो वहीं लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन किए गए मोतियों से जड़े सफेद गाउन में मेट गाला के रेड कार्पेट पर एंट्री करने वाली आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मेट गाला में अपनी लाइफ के सबसे यादगार पलों को दिखाती हुई नजर आईं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दीपिका पादुकोण ने एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा, आपने कर दिखाया. इसके बाद ही फैंस ने भी एक्ट्रेसेस की तारीफ करना शुरु कर दिया. यहां तक कि एक फैन ने कहा कि अगर आप भी हिस्सा लेती तो बात कुछ और होती है. 

वीडियो के अलावा आलिया भट्ट ने अपनी नया पोस्ट में भी मेट गाला जर्नी से कुछ "आउटटेक" शेयर की हैं, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में वह गाउन में खूबसूरत पोज देती हुई नजर आ रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करने वाली है. दरअसल, वह गल गैडोट की हार्ट ऑफ़ स्टोन में दिखेंगी. जबकि बॉलीवुड में वह करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और फरहान अख्तर की जी ले जरा में स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी. 

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals