Congress leader Pawan Kheda arrested at Delhi airport, action of Delhi Police on the behest of Assam Police 23/02/2023
Bharat

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, असम पुलिस के कहने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 में सभी नेता बैठ चुके थे, उसी वक्त पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतरने को कहा गया.

Sunil Shukla

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. पवन खेड़ा गुरूवार, 23 फरवरी को कांग्रेस नेताओं के साथ रायपुर में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होने वाले थे. तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट से उतारकर हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस का दावा है कि असम पुलिस की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है.

उधर, असम पुलिस के आईजीपी प्रशांत कुमार भुइयां ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि असम के दीमा हसाओ के हाफलोंग में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस मामले में असम पुलिस उनकी रिमांड लेने के लिए दिल्ली रवाना हुई है.

कांग्रेस ने कहा- तानाशाही चल रही है

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकरी देते हुए बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 में सभी नेता बैठ चुके थे, उसी वक्त पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतरने को कहा गया. कांग्रेस ने इसे बीजेपी का ‘तानाशाही रवैया’ बताया और मोदी सरकार की आलोचना की.

एक के बाद एक किए ट्वीट में कांग्रेस ने पीएम मोदी को तानाशाह बताते हुए लिखा,

"तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया. पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के यहां ED को भेजा गया... अब, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे पवन खेड़ा को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया. ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी... हम लड़ेंगे और जीतेंगे."

पहले ED ने रायपुर में छापामारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के एयरप्लेन से उतारा गया है. तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है. मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है. हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे." प्लेन से उतारे जाने के बाद पवन खेड़ा का भी बयान आया. उन्होंने कहा, “मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है. जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं. फिर कहा गया- आपसे DCP मिलेंगे. मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं. नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है.”

Indigo ने बयान किया जारी

आजतक के मुताबिक Indigo ने बयान जारी कर बताया है कि एक यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-रायपुर फ्लाइट से नीचे उतारा गया है. इसके बाद कुछ और यात्रियों ने भी नीचे उतरने का फैसला किया. इंडिगो के मुताबिक उसके अधिकारी अथॉरिटी के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. फ्लाइट में देरी के लिए कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है. इंडिगो ने फ्लाइट को रद्द कर दिया है. यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रायपुर भेजा जाएगा.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals