Char Dham Yatra... will be done by helicopter from Noida: Ayodhya, Mathura also included in 500Km radius; Will also take Bikaner, Jodhpur, Ajmer 29/09/2023
Bharat

चार धाम की यात्रा... नोएडा से हेलीकॉप्टर से होगी:500Km दायरे में अयोध्या, मथुरा को भी शामिल किया; बीकानेर, जौधपुर, अजमेर भी ले जाएंगे

आपको चार धाम की यात्रा करनी है। आप नोएडा में रहते हैं। तो ये खबर आपके लिए है। नोएडा प्राधिकरण हेलीपोर्ट योजना शुरू करने जा रहा है। इसमें 500Km के दायरे में हेलीकॉप्टर से धार्मिक यात्रा हो सकेगी।

Sunil Shukla

योजना चार धाम की यात्रा कराने की है। साथ ही, प्रदेश के दूसरे तीर्थ स्थलों पर भी ये हेलीकॉप्टर लेकर जाएगा।

शुरुआत 3 हेलीकॉप्टर से होगी। हेलीपोर्ट की फाइनेंशियल बिड पर आगामी सप्ताह निर्णय हो जाएगा। इसके बाद कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। अगले एक साल में निर्माण पूरा होने के साथ यहां से हेलीकाप्टर सेवा शुरू होगी।

प्राधिकरण ने बताया कि नोएडा से मथुरा, यमुनोत्री, हरिद्वार, बदरीनाथ, केदार नाथ, गंगोत्री , जोशी मठ, उत्तर काशी, अयोध्या तीर्थस्थल शामिल है। इन सभी को हेलीकाप्टर सेवा से जोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा टूरिस्ट प्लेस में आगरा, मसूरी , पंतनगर, नैनीताल, श्री नगर, गोचर, अलमोड़ा, न्यू टिहरी, शिमला, जयपुर, चंडीगढ़, ओली, रामपुर, मंडी, अजमेर, मनाली, बीकानेर, जोधपुर, डलहौजी को शामिल किया गया है। खास बात ये है यहां से देश का सबसे बड़ा हेलीकाप्टर बेल 412 (12 सिटर) भी उड़ान भरेगा।

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह ने बताया कि बेंगलुरू की एक कंपनी रिफैक्स एयरपोर्ट एवं ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड टेंडर प्रक्रिया में आई हुई है। इस कंपनी की तकनीकी बिड पहले खोली जा चुकी है। अब शासन स्तर पर गठित कमेटी के सामने ही फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। हेलीपोर्ट को पीपीपी मॉडल पर नोएडा प्राधिकरण बनवाएगा।

43.13 करोड़ रुपए की है योजना
नोएडा के सेक्टर 151ए में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के निर्माण में 43.13 करोड़ रुपए खर्च कर किए जाएंगे। इसका डिजाइन बेल 412 (12 सीटर) के अनुसार तैयार किया गया है। हेलीपोर्ट में 5 बेल 412 के पार्किंग एप्रान की सुविधा होगी। इस हेलीपोर्ट में वीवीआईपी या आपात काल के समय 26 सिटर एमआई 172 भी उतारा जा सकेगा।

देश के इन शहरों तक हो सकेगा हवाई सफर

  • 100 से 200 किमी में मथुरा आगरा

  • 200 से 300 किमी में मसूरी , यमुनोत्री, पंत नगर, नैनीताल, उत्तर काशी , श्री नगर, गोचर, अल मोड़ा, न्यू टिहरी, शिमला, हरिद्वार जयपुर, चंडीगढ़, ओली

  • 300 से 400 किमी बदरीनाथ, केदार नाथ, गंगोत्री , जोशी मठ, रामपुर, मंडी, अजमेर

  • 400 से 500 किमी मनाली, बीकानेर, जोधपुर, डलहौजी, अयोध्या

इस बार 24 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या:47 घाटों पर बनेगा दीपोत्सव का रिकॉर्ड; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया गया न्योता

अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी न्योता दिया है। इसके अलावा विदेशी मेहमान भी दीपोत्सव का आनंद लेंगे। वहीं, पहले कहा जा रहा था कि PM नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव में आ सकते हैं। लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि PM मोदी दीपोत्सव में न आकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals