Angry crowd 'inaugurates' Noida's Signature Bridge over delay, video goes viral 13/06/2023
Bharat

देरी से नाराज भीड़ ने किया नोएडा के सिग्नेचर ब्रिज का ‘उद्घाटन’, वीडियो वायरल

नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाले पार्थला सिग्नेचर ब्रिज को सोमवार दोपहर जनता ने ही खोल दिया।

Sunil Shukla

नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाले पार्थला सिग्नेचर ब्रिज को सोमवार दोपहर जनता ने ही खोल दिया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में लोग अपनी निराशा व्यक्त करते देखे जा सकते हैं। लोग इस बात से नाराज थे कि उनका कहना था कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे बंद रखा गया था जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी।

पुल के निर्माणाधीन होने के चलते गौर सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा था। इसके खुलने से लोगों को ट्रैफिक से राहत मिल सकती है। हालांकि पुल के जरिए लोगों के आने जाने की खबर की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बार फिर पुल को बंद कर दिया।

31 मई थी प्रोजेक्ट के तैयार होने की डेडलाइन

जानकारी के मुताबिक, 31 मई को इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की डेडलाइन थी। पुल के न होने से गौर सिटी और आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब उम्मीद है कि यहां पुल की वजह से जाम नहीं लगेगा। अब जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में फ्लाइओवर का उद्गाटन किया जा सकता है। बता दें कि सिग्नेचर फ्लाइओवर ढाई साल में तैयार हुआ है।

24 दिसंबर 2020 से 6 लेन वाले 697 मीटर लंबे पर्थला फ्लाइओवर का काम शुरू हुआ था। इसे बनाने में 80.54 लाख रुपये खर्च हुआ है। एक आकड़े के अनुसार इस रास्ते से करीब 1.25 लाख यात्री रोज गुजरते हैं।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals