Ajit Pawar or Supriya? Who will get the post of NCP president after Sharad Pawar's resignation, churning continues 03/04/2023
Bharat

अजित पवार या सुप्रिया? शरद पवार के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी NCP अध्यक्ष पद की कमान, मंथन जारी

मुंबई: शरद पवार ने NCP के अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इसके बाद ये सस्पेंस बना हुआ कि किसे अब पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा।

Sunil Shukla

शरद पवार के फैसले के फौरन बाद नया अध्यक्ष चुनने के लिए 15 सदस्यों की एक कमेटी भी बना दी। कमेटी बुधवार को सुबह 11:30 बजे इस पर बैठक करेगी। इस कमेटी में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तडकारे, केके शर्मा, पीसी चाको, अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र अह्वाद, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़ का नाम शामिल हैं।

एनसीपी दफ्तर पहुंचे नेता

शरद पवार और सुप्रिया सुले मुंबई में एनसीपी दफ्तर पहुंच गए हैं। प्रफुल्ल पटेल भी दफ्तर में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में एनसीपी की कमेटी की बैठक शुरू होगी। उधर, अजित पवार के घर पर NCP नेताओं का जमावड़ा लगा है। एनसीपी विधायक उनसे मिलने पहुंचे। कुछ विधायक शरद पवार से मुलाकात करने के बाद अजित पवार से मिलने पहुंचे।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals