A Raja's controversial statement on Sanatan Dharma; compared to AIDS and leprosy 07/09/2023
Bharat

सनातन धर्म पर ए राजा का विवादित बयान; एड्स और कुष्ठ रोग से की तुलना

सनातन धर्म पर डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बाद, अब DMK के ए राजा ने विवादित बयान दिया है।

Sunil Shukla

 सनातन धर्म पर डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बाद, अब DMK के ए राजा ने विवादित बयान दिया है। ए राजा ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना एड्स, कुष्ठ रोग से की है। द्रमुक के ए राजा ने गुरुवार को कहा कि ‘सनातन धर्म’ की तुलना उन बीमारियों से की जानी चाहिए जिनके साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है, जैसे एड्स और कुष्ठ रोग।

ए राजा का बयान उदयनिधि स्टालिन के उस विवादास्पद बयान के बाद आया है, जिसमें तमिलनाडु के मंत्री ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजों को खत्म करने की जरूरत है। अब ए राजा ने उदयनिधि का बचाव करते हुए ये बयान दिया है।

उदयनिधि ने क्या बयान दिया था?

इस महीने की शुरुआत में, उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि ‘सनातन धर्म’ समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोनावायरस, मलेरिया और डेंगू और मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं बल्कि उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।

उदयनिधि के इस बयान पर भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। भाजपा के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि द्रमुक नेता ने सनातन धर्म का पालन करने वाली 80 प्रतिशत आबादी के ‘नरसंहार’ का आह्वान किया था। हालांकि उदयनिधि ने उनके आरोप को खारिज कर दिया।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals