A mountain of more than 4 lakh waiting list in front of Maruti, these two cars added fuel to the fire! A mountain of more than 4 lakh waiting list in front of Maruti, these two cars added fuel to the fire!
Bharat

मारुति के सामने 4 लाख से ज्यादा वेटिंग लिस्ट का पहाड़, इन दो कारों ने डाला आग में घी!

हाल ही में पेश की गई एसयूवी जिम्नी और फ्रोंक्स के चलते वेटिंग लिस्ट में और इजाफा हो गया है। जिम्नी को हर दिन 1000 बुकिंग मिल रही हैं और बुकिंग 11,000 इकाइयों को पार कर चुकी है, जबकि फ्रोंक्स को हर दिन 300 बुकिंग मिल रही है, जिससे इसकी वेटिंग लिस्ट करीब 4,000 हैं

Sunil Shukla

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी उत्पादन से जुड़े बड़े संकट से जूझ रही है। कंपनी के सामने पेंडिंग ऑर्डर की संख्या 4.05 लाख यूनिट तक बढ़ गई है। हाल ही में पेश की गई एसयूवी जिम्नी और फ्रोंक्स के चलते वेटिंग लिस्ट में और इजाफा हो गया है। जिम्नी के लिए बुकिंग 11,000 इकाइयों को पार कर चुकी है, जबकि फ्रोंक्स की वेटिंग लिस्ट करीब 4,000 हैं। जिम्नी के लिए मारुति को हर दिन लगभग 1,000 की दर से बुकिंग मिल रही है। कंपनी को अब तक जिम्नी के लिए 11,000 से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं। वहीं फ्रोंक्स के लिए, बुकिंग दर लगभग 300 प्रति दिन है, कुल मिलाकर 4,000 के करीब ​बुकिंग मिल चुकी हैं। 

हाल ही में पेश की गई एसयूवी जिम्नी और फ्रोंक्स के चलते वेटिंग लिस्ट में और इजाफा हो गया है। जिम्नी को हर दिन 1000 बुकिंग मिल रही हैं और बुकिंग 11,000 इकाइयों को पार कर चुकी है, जबकि फ्रोंक्स को हर दिन 300 बुकिंग मिल रही है, जिससे इसकी वेटिंग लिस्ट करीब 4,000 हैं।

दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में, कंपनी के लंबित ग्राहक ऑर्डर लगभग 3.63 लाख वाहन थे, जिनमें से लगभग 1.19 लाख ऑर्डर नए लॉन्च किए गए मॉडल के लिए थे। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे पास लगभग 4,05,000 बुकिंग हैं। जनवरी 2022 की तुलना में इस साल इसी महीने में इन्क्वायरी में 28 प्रतिशत और बुकिंग में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

श्रीवास्तव ने कहा कि लंबित ऑर्डर में कंपनी की दो नई शुरू की गई एसयूवी - जिम्नी और फ्रोंक्स के चलते भी तेजी आई है। इन दोनों कारों को इस महीने की शुरुआत में ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। 

जिम्नी के लिए मारुति को हर दिन लगभग 1,000 की दर से बुकिंग मिल रही है। कंपनी को अब तक जिम्नी के लिए 11,000 से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं। वहीं फ्रोंक्स के लिए, बुकिंग दर लगभग 300 प्रति दिन है, कुल मिलाकर 4,000 के करीब ​बुकिंग मिल चुकी हैं। 

मारुति सुजुकी इंडिया ने इन दो नए मॉडलों की कीमतों की घोषणा नहीं की है, और ये इस अगले कुछ महीनों में बाजार में आने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, कंपनी ने कहा था कि सेमीकंडक्टर आपूर्ति में सुधार के साथ, उत्पादन पर कम प्रभाव की उम्मीद है और इससे लंबित ऑर्डर की संख्या कम हो जाएगी।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals