5 cases of Nipah virus in Kerala so far, government on alert mode, Karnataka issued circular 15/09/2023
Bharat

केरल में निपाह वायरस के अब तक 5 केस, अलर्ट मोड पर सरकार, कर्नाटक ने जारी किया सर्कुलर

केरल में निपाह वायरस ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है। निपाह वायरस के बढ़ते खतरे के कारण सरकार अलर्ट मोड पर है।

Sunil Shukla

केरल में एकबार फिर से निपाह वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। राज्य में निपाह वायरस की चपेट में 5 लोग आ चुके हैं जिनके अबतक पुष्टि हो चुकी है। वहीं इसकी चपेट में आने से अबतक दो लोगों की जानें जा चुकी है।

एक स्वास्थ्यकर्मी के निपाह संक्रमित होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये स्वास्थ्यकर्मी एक निपाह रोगी के संपर्क में आया था। केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोझिकोड के एक अस्पताल में एक निपाह वायरस संक्रमित की पाया गया है। जिन्हें संक्रमित मरीज को निगरानी में रखा गया है।

निपाह वायरस के कारण कोझिकोड में अब तक दो मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल राज्य में तीन मरीज संक्रमित हैं। इनमें से 9 साल के एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

निपाह वायरस के खतरे के मद्देनजर कई क्षेत्रों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाई गई है। राज्य सरकार के मुताबिक 700 लोग मरीजों के संपर्क में आए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक 700 में से करीब 77 उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं।

- विज्ञापन -

वहीं केरल में निपाह वायरस के खतरे के कारण सीमावर्ती राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक भी अलर्ट मोड में आ गया है। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने करेल में निपाह वायरस बढ़ते खतरे को देखते हुए सर्कुलर जारी कर लोगों से केरल के प्रभावित इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

बताया जा रहा है कि इस बार केरल में जो निपाह वायरस जो स्ट्रेन पाया गया है, वह बांग्लादेशी वैरिएंट है। यह कम संक्रामक होता है लेकिन इसमें मृत्यु दर अधिक होती है। बताया जा रहा है कि यह स्ट्रेन इंसान से इंसान में फैलता है।

आपको बता दें कि निपाह वायरस चमगादड़ों और सूअर से इंसानों में फैलता है। इसका सबसे पहला मामला मलेशिया में 1999 में सामने आया था। इसके बाद सिंगापुर और बांग्लादेश में भी इसके मामले दर्ज किए गए थे।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals