38.2% of COVID-19 cases in India are XBB.1.16: Bulletin 07/04/2023
Bharat

भारत में कोविड-19 के 38.2 प्रतिशत मामले एक्सबीबी.1.16 स्वरूप के: बुलेटिन

बुलेटिन में कहा गया है कि भारत में ओमीक्रोन और इसके उपस्वरूप का प्रसार जारी है और विशेष रूप से भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है.

Sunil Shukla

 

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप एक्सबीबी.1.16 का उभार देखा गया है और अब तक कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत इसी स्वरूप के हैं. भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक संगठन (आईएनएसएसीओजी) के नए बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. बृहस्पतिवार को जारी 27 मार्च के बुलेटिन में कहा गया है कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह तक एकत्र किए गए नमूनों में से एक्सबीबी सबसे आम तौर पर प्रसारित होने वाला ओमीक्रोन उपस्वरूप रहा है.

बुलेटिन में कहा गया है कि भारत में ओमीक्रोन और इसके उपस्वरूप का प्रसार जारी है और विशेष रूप से भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है. बुलेटिन में कहा गया है, 'भारत के विभिन्न हिस्सों में एक नए स्वरूप एक्सबीबी.1.16 का उभार देखा गया है. अब तक संक्रमण जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत एक्सबीबी.1.16 के हैं.'

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals