Vaishali Thakkar
Movies and Art

ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने खुदकुशी की

आत्महत्या करने से 5 दिन पहले Vaishali Thakkar ने की थी ये पोस्ट, अब हो रही वायरल

Sunil Shukla

वैशाली ठक्कर का शव इंदौर के घर में मिला, तंग कर रहा था पुराना प्रेमी.

स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संजना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया है। 30 साल की वैशाली का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला। पुलिस के मुताबिक वैशाली ने 16 अक्टूबर को फांसी लगाई है। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमएस अस्पताल भेजा गया है।

उनके शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इंदौर के ACP मोतिउर रहमान ने बताया कि वैशाली ठक्कर के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसे पढ़कर लग रहा है कि उनका एक पुराना प्रेमी उन्हें तंग कर रहा था। जिन लोगों ने उन्हें परेशान किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वैशाली उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली थीं और एक साल से इंदौर में रह रही थीं।

स्टार प्लस के शो से मिली थी पॉपुलैरिटी
वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। मशहूर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में वैशाली ने लीड स्टार सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि का रोल प्ले किया था। इसके बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमोहिनी 2​​​​​ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals