those star kids who 2023 those star kids who 2023
Movies and Art

वो स्टार किड्स जो 2023 में रख रहे हैं फ़िल्मी दुनिया में क़दम

फ़िल्मी पर्दे पर हर साल नई प्रतिभाएं अपनी क़िस्मत की आजमाने उतरती हैं. इनमें कई स्टार किड्स भी होते हैं, जिनके नाम की चर्चा उनके लॉन्च से पहले ही खूब हो जाती है.

Sunil Shukla

हिंदी सिनेमा के 100 साल के इतिहास के दरम्यान कई स्टार किड्स लॉन्च हुए और लेकिन उनमें से कुछ ही फ़िल्म जगत में अपनी जगह बना सके.

जिस ज़ोर शोर के साथ फ़िल्म की दुनिया में वो क़दम रखते हैं, उन पर अपने परिवार के सफलता की परंपरा को बरकरार रखने का दबाव भी उतना ही होता है.

आज के दौर में जहां हिंदी फ़िल्म जगत में भाई-भतीजावाद की बहुत चर्चा होती है वहीं इन नए स्टार किड्स पर अपने लॉन्च को सही साबित करने का दबाव भी दोगुना हो जाता है.

'द आर्ची' से शुरू होगा सुहाना का सफ़र

इस लिस्ट में सबसे पहले सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान का नाम है जो फ़िल्म 'द आर्ची' से अपने अभिनय करियर का आगाज़ कर रही हैं.

22 साल की सुहाना ख़ान ने न्यूयॉर्क से पढ़ाई की है और वहां कई थियेटर ड्रामा में भाग लिया है.

लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में उनके फॉलोवर हैं और अब वे हिंदी सिनेमा में क़दम रखने के लिए तैयार हैं.

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना ली है. अब उनकी 22 साल की छोटी बहन ख़ुशी कपूर लॉन्च के लिए तैयार है.

फ़िल्म 'द आर्ची' में सुहाना ख़ान के अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर भी अभिनय की शुरुआत कर रही हैं.

जाह्नवी के करियर की सफल शुरुआत के बाद ख़ुशी पर दबाव होगा. हालांकि जाह्नवी के बाद ख़ुशी के फ़िल्मी पर्दे पर आने का इंतज़ार है.

सुहाना की तरह ख़ुशी भी सोशल मीडिया पर स्टार हैं और अक्सर अपनी बहन के साथ की तस्वीरें यहां साझा करती रहती हैं.

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य

ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म 'द आर्ची' से अमिताभ बच्चन परिवार की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड में क़दम रख रही है.

इस फ़िल्म से अमिताभ बच्चन के नाती यानी श्वेता बच्चन के पुत्र अगस्त्य नंदा भी अपने अभिनय पारी की शुरुआत करेंगे.

लंबे अरसे से ये उम्मीद की जा रही थी कि श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ख़ुद को आजमाएंगी लेकिन फिलहाल उन्होंने रुपहले पर्दे से दूरी बरकरार रखी है.

हालांकि 2022 में एक पॉडकास्ट सिरीज़ की शुरुआत कर नव्या ने अपनी मां और नानी जया बच्चन के संग श्रोताओं के साथ एक रिश्ता क़ायम किया था.

The Archit
राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन

राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन

संगीतकार राजेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी फ़िल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड के अपने सफ़र की शुरुआत करने जा रही हैं.

पश्मीना रोशन अपने चचेरे भाई ऋतिक रोशन की लाडली मानी जाती हैं.

2003 में शहीद कपूर की लांच फ़िल्म 'इश्क़ विश्क' के आज के दौर का रूपांतरण है फ़िल्म 'इश्क़ विश्क रिबाउंड'.

फ़िल्म में उभरते अभिनेता रोहित सराफ़, बाल कलाकार जिब्रान ख़ान और नैला ग्रेवाल भी नज़र आएंगे.

सलमान ख़ान की भांजी अलिज़ेह

फ़िल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों को मौका देने वाले सलमान ख़ान की भांजी भी 2023 में लॉन्च के लिए तैयार हैं.

ये सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलिज़ेह अग्निहोत्री हैं जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्मकार सौमेंद्र पाधी की अगली फ़िल्म में नज़र आएंगी.

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर

करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस से अक्सर स्टार किड्स को लॉन्च करते दिखते हैं.

इस सूची में आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर जैसे नाम शामिल हैं.

इसी सूची में एक और नाम जुड़ने जा रहा है संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का.

शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म 'बेधड़क' से अपनी फ़िल्मी पारी की शुरुआत कर रही हैं.

यह फिल्म बन कर तैयार हो चुकी है पर अभी इसके रिलीज़ की तारीख़ की घोषणा नहीं हुई है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals