Adani Group To Pre-Pay Pledge 06/02/2023
Corporate (Business News )

Adani Group To Pre-Pay Pledge: तय समय से पहले 9,000 करोड़ के लोन का भुगतान करेगा अदाणी ग्रुप

बाजार में हुए उतार-चढ़ाव और कर्ज भुगतान पर प्रोमोटर्स की प्रतिबद्धता के तहत लिया गया फैसला

Sunil Shukla

अदाणी ग्रुप के प्रोमोटर्स (Adani Group Promoters) ने लोन घटाने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. ग्रुप के प्रोमोटर्स ने 9,000 करोड़ रुपये के लोन का भुगतान समय से पहले करने का फैसला किया है. समय से पहले भुगतान कर ग्रुप अपनी अलग-अलग कंपनियों के गिरवी शेयर छुड़ाएगा. आपको बता दें कि 9,000 करोड़ रुपये के इस लोन के भुगतान की समयसीमा सितंबर 2024 तय की गई थी लेकिन प्रोमोटर्स ने इस तय समयसीमा (Maturity) के काफी पहले ही लोन के भुगतान करने और शेयर छुड़ाने का फैसला किया है.

कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि अदाणी ग्रुप के प्रोमोटर्स ने समय से पहले लोन के रीपेमेंट का जो फैसला किया है उससे गिरवी रखे गए, अदाणी पोर्ट्स के 16.8 करोड़ शेयर, अदाणी ग्रीन के 2.75 करोड़ शेयर और अदाणी ट्रांसमिशन के 1.17 करोड़ शेयर छुड़ाए जाएंगे.

कंपनी ने आगे जानकारी दी है कि ये फैसला बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव और कर्ज भुगतान पर प्रोमोटर्स की प्रतिबद्धता के तहत लिया गया है.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

वैदिक विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता : ज्ञान, समय और चेतना का संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प, ‘समग्र विकास’ पर बल

Promotion Reservation — Time to Restore the Balance

आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरा को अपहरण मामले में अंतरिम जमानत

Dr. Priyanka Shukla: Healing Chhattisgarh Beyond Hospitals