Jabalpur:भाजपा कार्यकरता की हुई पिटाई का वीडियो वायरल;विधायक पर लगाए आरोप

जबलपुर में केंट विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता के साथ हुई मार पीट| सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है| जिस कार्यकर्ता भाजपा के साथ मारपीट हुई है उसने बीजेपी के विधयक पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं|
Jabalpur:भाजपा कार्यकरता की हुई पिटाई का वीडियो वायरल;विधायक पर लगाए आरोप

मध्यप्रदेश में चुनाव के पहले ही पार्टी के अंदर ही एकता की कमी देखने के मिल रही है| जबलपुर की केंट विधान सभा में भाजपा कार्यकर्ता निशांत शर्मा के साथ विधायक अशोक रोहिणी के खिलाफ उनके साथ मारपीट की शिकायत केंट ठाणे में दर्ज कराई है| निशांत शर्मा का कहना है की उन्होंने जब जनता की समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता में खुलासा किया था| जिसके बाद विधायक अशोक रोहिणी ने उनके खिलाफ पहले तो थाने में शिकायत दर्ज करवाई| साथ ही 20 से 25 लड़को को बुलाकर उनपर प्राणघात हमला करवाया| निशांत शर्मा का कहना है की केंट में करीब 25 हज़ार लोगो के नाम काट दिए हैं इसी विषय में उन्होंने पत्रकार वार्ता की थी| निशांत शर्मा ने भाजपा नेता संजय जैन और सुन्दर अग्रवाल के ऊपर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं|

कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट काफी वायरल हो रहा हैं| चुनाव के पहले ही पार्टी में फूट देखने को मिल रही है| निशांत शर्मा ने पत्रकार वार्ता करके संजय जैन और सुन्दर में कुछ बातें उजागर की तो उन्होंने अपने गुर्गे भेजकर मुझपर है,ला करवाया| कार्यकर्ता ने मीडिया से कहा की वे इसकी शिकायत पार्टी के आलाकमान से भी करेंगे| और यह हमला स्थानीय विधायक अशोक रोहिणी, भाजपा नेता संजय जैन और सुन्दर अग्रवाल के कहने पर किया गया है|जिस वक्त निशांत केंट थाने शिकायत करने पहुंचे तो वहीँ संदीप नमक व्यक्ति ने पहले से ही निशांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी| पुलिस पूरे घटना क्रम को समझने के लिए जांच में जुटी है| पुलिस दोनों ही पक्षों की अऊर से जांच करेगी उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पहुंचेगी|

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com