Bhopal:राजधानी भोपाल में केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रैली

मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव में आम आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं| इस बार के विधान सभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को आम आदमी पार्टी,एआईएमआईएम और आज़ाद समाज पार्टी टक्कर का मुकाबला दे सकती हैं| नवंबर 2023 में मध्यप्रदेश के विधान सभा चुनाव होने है| ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने चुनाव की तैयारियों का आगाज करने के लिए राजधानी भोपाल में 14 मार्च को रैली करेंगे|
Bhopal:राजधानी भोपाल में केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रैली

आपको बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह प्रदेश में पहली चुनावी रैली करेंगे| पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल में अपनी रैली के साथ विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रही है| आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का कहना था कि मध्यप्रदेश की जनता पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्य को देखकर ये समझ गयी है की आम आदमी पार्टी कितना अच्छा काम कर रही है| साथ ही प्रदेश की कांग्रेस और बीजेपी को पहले भी मौके दिए है लेकिन दोनों पार्टियों ने केवल प्रदेश की जनता को धोखा दिया है| जनता इस बार बदलाव और विकास दोनों ही चाहती है इसी कारण मध्यप्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को एक बार मौका जरूर देगी|

सीएम केजरीवाल और भगवंत मान सिंह की भोपाल में रैली और जनसभा के लिए प्रसाशन से जंबूरी मैदान,भेल दशहरा मैदान और चोला दशहरा मैदान की परमिशन मांगी है,लेकिन अभी तक प्रसाशन की ओर से कोई भी जगह निर्धारित नहीं की गई है| सूत्रों के मुताबकि इस जनसभा में आमदमी पार्टी के साथ भाजपा और कांग्रेस के कई नेता कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो हैं| दरअसल मध्यप्रदेश में पिछली साल हुए नगर निकाय चुनाव में आमदमी पार्टी ने सिंगरौली में आम आदमी की उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने शानदार जीत दर्ज की थी|

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com